इंदौर: महिला एडीजे पर गिरा सीलिंग फैन, अस्पताल में भर्ती
इंदौर: इंदौर की जिला कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक एडीजे पर सीलिंग फैन गिरने की घटना सामने आई है. एडीजे को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. हादसे के बाद उन्होंने अवकाश ले लिया है. मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं की गई है. जिस जिला कोर्ट में यह हादसा हुआ है वहां पहले भी इस तरह के घटनाक्रम घटित हो चुके हैं.
कोर्ट में मौजूद लोगों ने तत्काल महिला जज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया
घटना इंदौर के जिला कोर्ट की बताई जा रही है. जिला कोर्ट में पदस्थ एक महिला एडीजे आरती ढींगरा की कोर्ट चल रही थी. इस दौरान सीलिंग फैन उनके सिर पर गिर गया. कोर्ट में मौजूद लोगों ने तत्काल महिला जज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. जहां पर डॉक्टर ने उनका मेडिकल चेकअप किया. घटना के बाद एडीजे ने अवकाश ले लिया है. जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन यादव और अपर लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर ने घटना की पुष्टि की है.इंदौर जिला कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एलएन यादव ने बताया, एडीजे आरती ढींगरा कोर्ट में ही सुनवाई कर रही थीं इसी दौरान यह हादसा हुआ. घटना में उन्हें सिर में चोट लगी है. उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां से वह अवकाश पर चली गई हैं.
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर हमें घटना से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है. वहीं अपर लोक अभियोजक अभिजीत सिंह राठौर के द्वारा भी एडीजे कोर्ट में सुनवाई के दौरान पंखा गिरने की पुष्टि की है.
जिला कोर्ट में पहले भी इस तरह के घटनाक्रम हो चुके हैं
वहीं कोर्ट के अन्य अधिवक्ताओं ने बताया कि इंदौर की जिला कोर्ट में पहले भी इस तरह के घटनाक्रम हो चुके हैं. कई बार सुनवाई के दौरान ही प्लास्टर गिरने की घटना हुई है. जिला कोर्ट काफी पुराना हो चुका है जिसके चलते बारिश के दिनों में कई बार कोर्ट रूम में पानी रिसने की घटनाएं हो चुकी हैं. साथ ही कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है जिससे कोर्ट में पदस्थ कर्मचारियों, अधिवक्ताओं व कोर्ट में आने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
यहां तक कि कोर्ट में शौचालय के अभाव में उन्हें पब्लिक टॉयलेट का प्रयोग करना पड़ता है. पिपलियाहाना में मौजूद नई बिल्डिंग का काम तेजी से चल रहा है. संभावनाएं जताई जा रही है कि एक से डेढ़ साल में नई कोर्ट बिल्डिंग पूरी तरीके से बनकर तैयार हो जाएगी.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
केस वापसी पर कब आएगा आदेश? जानिए आगे की कानूनी प्रक्रिया
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर