आयरिश अभिनेत्री जेसी बकले ने जीता ऑस्कर, मां को समर्पित किया अवॉर्ड
एक्ट्रेस जेसी बकले ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में इतिहास रच दिया है। उन्होंने फिल्म 'हैमनेट' में अपनी शानदार एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस जीत के साथ वह यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली आयरिश एक्ट्रेस बन गई हैं। बता दें कि फिल्म क्लोई झाओ के निर्देशन में बनी है, और इसमें जेसी की एक्टिंग को दुनियाभर में लोगों ने काफी सराहा गया।
मां को समर्पित किया अवॉर्ड
अवॉर्ड लेने के दौरान अपने इमोशनल स्पीच में जेसी बकली ने इस किरदार से जुड़ी भावनाओं के बारे में बात की। जेसी बकले ने अपने अवॉर्ड को मांओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा, 'आज यू.के. में मदर्स डे है और मैं यह अवॉर्ड एक मां के दिल के खूबसूरत और उलझे हुए जज्बात को समर्पित करना चाहती हूं।'
इस उपन्यास पर आधारित है फिल्म
बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में जेसी बकले के साथ एमा स्टोन को फिल्म ‘बुगोनिया’ के लिए, रोज बायरन को ‘इफ आई हैड लेग्स आई वुड किक यू’ के लिए, रेनेट रीन्सवे को ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ के लिए और केट हडसन को ‘सॉन्ग संग ब्लू’ के लिए नॉमिनेट किया गया था।फिल्म 'हैमनेट' को कई अन्य कैटेगरी में भी नॉमिनेशन मिले, जिनमें बेस्ट पिक्चर, डायरेक्टिंग, अडैप्टेड स्क्रीनप्ले, ओरिजिनल स्कोर, कास्टिंग, कॉस्ट्यूम डिजाइन और प्रोडक्शन डिजाइन शामिल हैं।यह फिल्म मैगी ओ'फारेल के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। कहानी विलियम शेक्सपियर और उनकी पत्नी के जीवन पर केंद्रित है, जो अपने छोटे बेटे की मौत के बाद के दुख से जूझते हैं।
जेसी बकले के बारे में
जेसी बकले का जन्म 28 दिसंबर 1989 को आयरलैंड के काउंटी केरी में हुआ था। बचपन से ही उन्हें म्यूजिक और एक्टिंग में रुचि थी। उन्होंने अपनी पढ़ाई के बाद लंदन की मशहूर ड्रामा स्कूल रॉयल एकेडमी ऑफ ड्रामेटिक आर्ट (RADA) में ट्रेनिंग ली।
करियर की शुरुआत
जेसी को पहली बड़ी पहचान 2008 में ब्रिटिश टैलेंट शो ‘आई वुड डू एनीथिंग’ से मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में काम किया और धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली।उन्होंने कई चर्चित फिल्मों में काम किया है, जैसे- 'हैमनेट', जिसके लिए उन्हें ऑस्कर मिला, वाइल्ड रोज, ‘आई एम थिंकिंग ऑफ एंडिंग थिंग्स’ और ‘द लॉस्ट डॉटर’। इन फिल्मों में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने काफी सराहा।
खास बात
जेसी बकले सिर्फ एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि बेहतरीन सिंगर भी हैं। कई फिल्मों में उन्होंने खुद गाने भी गाए हैं। आज के समय में वह हॉलीवुड की सबसे टैलेंटेड और चर्चित अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं।
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक
बिजली टैरिफ में गड़बड़ी का बड़ा मामला सामने आया
मोनालिसा-फरमान शादी विवाद में नया मोड़, उम्र जांच के आदेश जारी
ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, देश के चार राज्यों में कल मतदान
सूदखोरों के आतंक से परिवार हुआ बेबस
DSP की बेटी को गैंगरेप की धमकी, मामला हुआ गंभीर
नकली गहनों के आधार पर लाखों का लोन लिया, बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया
गैस और पेट्रोल के बाद अब बीयर के दामों ने बढ़ाई चिंता
10 अप्रैल को नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा की शपथ, बिहार में नई सरकार गठन की कवायद तेज
मऊगंज में संबल योजना के तहत 20 लाख का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ