रोहिणी आचार्य का केंद्र पर निशाना, बोलीं- अगर LPG संकट नहीं तो हालात क्या हैं?
पटना। देशभर में एलपीजी संकट को लेकर मचे हाहाकार के बीच राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने सीधे पीएम मोदी से सवाल किया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जब प्रधानमंत्री, उनके साथ-साथ केंद्र सरकार के दर्जनों मंत्री और पूरी सरकारी मशीनरी एक सुर में कई बार यह कह चुकी है कि “किसी भी प्रकार का कोई संकट नहीं है और संकट की बात विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही अफवाह है”, तो अब किस संकट की बात की जा रही है, प्रधानमंत्री जी? रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री के विरोधाभासी वक्तव्य से ऐसा प्रतीत होता है कि वे “स्टेट ऑफ डिलीरियम (प्रलाप की अवस्था)” यानी ऐसी मानसिक स्थिति से जूझ रहे हैं, जिसमें किसी विषय पर सोचने, ध्यान केंद्रित करने, बोलने और उसे समझने में भारी भ्रम और बेचैनी की समस्या होती है। रोहिणी आचार्य ने कहा कि एलपीजी गैस की कमी के कारण पूरे देश में हाहाकार है। मगर अफ़सोस है कि जिनके हाथों में देश की कमान है। उनका सिर्फ झूठ बोलने से सरोकार है।
रोहिणी बोली- झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार
एक दिन पहले रोहिणी ने पीएम मोदी और एलपीजी गैस सिलिंडर की तस्वीर साधा करते हुए लिखा था कि देश में गैस सिलेंडर की भारी कमी है। यह वो कड़वी सच्चाई है, जिससे पूरा देश वाकिफ और परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठ बोलने का कॉपीराइट हासिल कर चुकी मोदी सरकार, भाजपा और उनके मानसिक तौर पर दिवालिया अंधभक्तों के लिए अफवाह है। मोदी सरकार के लगभग 12 वर्षों के शासनकाल की यही यूएसपी ही रही है कि हरेक उस कड़वे सच से, जिससे मोदी जी, भाजपा और उनकी सरकार के झूठ की पोल खुलती है, उसे अफवाह बता कर मोदी जी और मोदी सरकार की नाकामी पर पर्दा डाला जाता है।
सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध : उप मुख्यमंत्री देवड़ा
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार पर जोर, राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में अहम निर्देश
“नक्सल प्रभाव से विकास की ओर बढ़ता ग्राम हेटारकसा
मथुरा में बड़ा हादसा, यमुना नदी में नाव डूबी, 6 से ज्यादा की मौत
LPG संकट: कर्नाटक ने केंद्र से ऑटो गैस सप्लाई की समस्या दूर करने की अपील की