“मैं प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने जा रहा हूं”: पत्र लिखकर घर से लापता हुआ 16 साल का नाबालिग
इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से एक 16 साल का छात्र प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने घर से गायब हो गया. खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाले इस बालक ने प्रेमानंद जी महाराज के पास जाने का कहकर एक पत्र भी लिखा है और उसमें तमाम तरह की जानकारी का जिक्र किया है. 16 साल के बच्चे ने लिखा कि उसे जीवन का असली मतलब समझ आ गया है. फिलहाल परिजनों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की है और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की खोज शुरू कर दी है.
क्रिकेट खेलने का बोलकर निकला था, फिर मिला लेटर
खजराना थाना क्षेत्र में रहने वाला 16 वर्षीय नाबालिग अपने घर से क्रिकेट खेलने का बोलकर निकला था लेकिन काफी देर तक जब वह घर पर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे आसपास तलाशा. जब कुछ समझ नहीं आया तो बच्चे के स्कूल बैग की तलाशी ली गई. तलाशी लेते ही सभी को होश उड़ गए. उसमें एक लेटर मिला, जिसमें उसने सिर्फ परमानंद जी महाराज के पास जाने की बात कही.
मैं प्रेमानंद महाराज का शिष्य बनने जा रहा हूं
पत्र में बच्चे ने लिखा कि जो की वृंदावन में प्रेमानंद महाराज रहते हैं मैं उनकी भक्ति और उनका शिष्य बनने के लिए जा रहा हूं. 16 साल के बच्चे ने मां, पिता और भाई से कहा कि मैं जीवन की असलियत जान गया हूं, इसलिए वहीं जा रहा हूं. साथ ही उसने ये भी कहा कि मां के पास रखे हुए कुछ पैसे लेकर जा रहा है, जो उसके दोस्त वापस लौटा देंगे.
धार्मिक प्रवृत्ति का है नाबालिग
इंदौर के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कहा, '' खजराना थाना क्षेत्र से बच्चे के घर से गायब होने का मामला सामने आया है. उसके द्वार लिखा एक लेटर भी परिजनों को प्राप्त हुआ है, जिसे पढ़ते ही परिजनों ने पूरे ही मामले की जानकारी खजराना पुलिस को दी थी. फिलहाल खजराना पुलिस ने गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है. बच्चे के कुछ सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं''. वहीं, नाबालिग के बड़े भाई ने कहा, '' वह पिछले काफी दिनों से प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखता था और काफी धार्मिक प्रवृत्ति का था.''
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
728 किलोमीटर का सफरः नर्मदा का नीर पहुँचा देश के आखिरी गाँव सुंदरा तक, बदली ज़िंदगी की धारा
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद