उत्तम नगर में तनाव बरकरार, पीड़ित परिवार ने 40 आरोपियों की सूची दी
द्वारका। के उत्तम नगर इलाके में महज गुब्बारे से रंग के छीटें मारने पर शुरू हुए विवाद में तरुण नामक युवक की बेरहमी से हत्या के बाद से ही एरिया में तनाव बना है। पुलिस तरुण हत्याकांड में अब तक दो नाबालिग और तीन महिलाओं समेत कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार का दावा है कि तरुण की हत्या करने वाले आरोपी 16 नहीं बल्कि 40 थे। पीड़ित परिवार ने बाकी आरोपियों की एक लिस्ट पुलिस को सौंपी है। पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार द्वारा दी गई लिस्ट की पड़ताल कर रही है। दिए गए आरोपी लोगों की वारदात के समय भूमिका की पड़ताल की जा रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह का कहना है कि तरुण हत्याकांड में सभी मुख्य 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बाकी लोगों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि हत्याकांड में भी आरोपी होगा पुलिस उसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेगी। मामले की जांच लगातार जारी है। दूसरी ओर लगातार एरिया में गतिविधियों की वजह से तनाव बना है। फिलहाल पूरे एरिया में लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों की कई कंपनियों को तैनात किया है। खुद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं। एरिया पीड़ित परिवार से लगातार कोई न कोई मिलने के लिए आता ही रहता है। दूसरी ओर पीड़ित परिवार ने मंगलवार को हरिद्वार जाकर तरुण की अस्थियों का विसर्जन किया। इस दौरान परिवार के कई लोग वहां मौजूद रहे। परिवार वारदात में शामिल बाकी आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगा रहा है। दावा किया जा रहा है कि आरोपी परिवार के सात से आठ रिश्तेदारों का घर उसी गली में है। वारदात वाली रात यह सभी लोग इकट्ठा हो गए थे।
नाबालिग के लापता होने की अफवाह फैला रहा आरोपी परिवार
तरुण हत्याकांड के बाद हुए एक्शन के बाद आरोपी परिवार की एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में महिला परिवार के एक नाबालिग लड़के के गायब होने का दावा कर रही है। वीडियो को टैग कर लोग पुलिस से नाबालिग के बारे में पुलिस से सवाल-जवाब कर रहे हैं।इस मामले में द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़के के लापता होने की बात पूरी तरह गलत है। नाबालिग तरुण हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। उसे पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश किया गया था। जहां से उसे ऑबसर्वेशन होम में सुधार गृह भेज दिया गया था। बाकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी
पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला
रेल यात्रियों के लिए राहत, 14 ट्रेनें फिर से शुरू
नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर