500 से ज्यादा छात्रों वाले स्कूलों में लगेगा आधार अपडेट कैंप
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में आधार कार्ड में अनिवार्य बायोमीट्रिक अपडेट को लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) बड़े पैमाने पर अभियान चला रहा है। इसी क्रम में अब उन स्कूल-कॉलेजों में भी कैंप लगाए जाएंगे, जहां विद्यार्थियों की संख्या 500 या उससे अधिक है। करीब डेढ़ लाख ऐसे शिक्षण संस्थान चिन्हित किए गए हैं।
पांच व 15 साल की उम्र पर आधार कार्ड बायोमीट्रिक अपडेट करवाना अनिवार्य है। ये सुविधा यूआईडीएआई निशुल्क दे रहा है। इसके बावजूद प्रदेश के 2.64 लाख स्कूलों के करीब पौने चार करोड़ विद्यार्थियों का आधार अपडेट बाकी है। पिछले चार-पांच महीनों से यूआईडीएआई बायोमीट्रिक अपडेट के लिए जद्दोजहद में जुटा है।
यूआईडीएआई करीब एक लाख शिक्षण संस्थानों में कैंप लगावा रहा था, जहां पर विद्यार्थियों की संख्या एक हजार या उससे अधिक थी। अब इसमें बदलाव किया है। अब संस्थानों की न्यूनतम संख्या पांच सौ तय की है। इससे अधिक स्कूल कवर होंगे और अधिक से अधिक विद्यार्थियों के आधार कार्ड अपडेट हो सकेंगे।
खुद से भी जाकर अपडेट करवाएं
यूआईडीएआई के अफसरों ने लोगों से भी अपील की है कि वह अपने बच्चों के आधार केंद्रों पर जाकर अपडेट करवाएं। इसके लिए उनको कोई भुगतान नहीं करना होगा। बिना आधार अपडेट की तमाम योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। विभाग अपने स्तर से प्रयास कर रहा है। अगर लोग खुद से भी सक्रियता दिखाएं तो अपडेशन का कार्य तेजी से हो सकेगा।
नर्सिंग फर्जीवाड़ा: 30 हजार छात्रों के रिजल्ट पर रोक
बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बीजापुर से सोनमपल्ली जा रहे मजदूरों से भरा पिकअप पलटा, 29 घायल
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
Udaipur बना विश्व शांति का केंद्र, 108 देशों में एक साथ उठी आवाज
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी