55 साल के पिता की सातवीं शादी की तैयारी, रोकने थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
आजमगढ़| जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने 55 वर्षीय पिता पर सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप लगाते हुए नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर रोक लगाने की मांग की है। बेटे ने पिता पर जमीन बेचने के लिए एडवांस पैसे लेने का भी आरोप लगाया है।
क्या है पूरा मामला
अहरौला थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग बेटे ने थाने में तहरीर देकर अपने पिता पर सातवीं शादी करने का आरोप लगाया है। बेटे ने बताया है कि उसके 55 वर्षीय पिता अभी तक छह शादियां कर चुके हैं, अब सातवीं शादी करने की तैयारी में लगे हुए हैं।
बेटे ने बताया है कि पिता ने मेरी मां से तीसरी शादी की थी, उसके पहले दो शादियां और कर चुके थे। अभी तक कुल छह शादियां कर चुके हैं। छठवीं शादी 2024 में की थी। छठवीं पत्नी कुछ दिन रहने के बाद जमीन अपने नाम करने की बात कहने लगीं। पिता ने जमीन उनके नाम नहीं की तो वह जेवर की मांग करने लगी। जब जेवर भी नहीं मिला तो वह कहीं अन्यत्र चली गई। अब पिता सातवीं शादी के लिए कुछ लोगों के संपर्क में है। उन्होंने सातवीं शादी करने का लालच दिया है। इसके लिए पिता ने बची हुई जमीन बेचने के लिए किसी से 50 हजार रुपये एडवांस में भी ले लिया है।
बेटे ने कहा कि इसके पहले पिता आधे से ज्यादा जमीन गिरवी रख चुके हैं। पिता का लिया गया कर्ज वह कई बार चुकता किया है। अभी वह 12वीं का छात्र है। पिता उसे जबरिया कमाने के लिए भेज दिए थे। अभी वह बाहर रहता है, लेकिन 12वीं की परीक्षा देने घर आया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बेटे की तरफ से पिता पर लगाए गए आरोपों की जांच कर पिता को समझाने की कोशिश की जाएगी।
ओखला लैंडफिल का कड़वा सच, जहरीले कचरे के बीच मजदूरों की जिंदगी पर संकट
मेरठ में प्रशासन ने सेंट्रल मार्केट के 44 प्रतिष्ठानों को किया सील
रीवा में शिक्षक की शर्मनाक हरकत, छात्रा को आपत्तिजनक मैसेज भेजा
महिला आरक्षण पर पीएम मोदी का संदेश, सशक्तिकरण में योगदान का आह्वान
बंगाल में भाजपा का हमला, टीएमसी पर जमीन छीनकर घुसपैठियों को देने का आरोप
ईरान में फंसे 3000 भारतीय मेडिकल छात्रों पर संकट, अब सरकार से बड़ी उम्मीद
MP में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फर्जीवाड़ा, बिना डिलीवरी 250 जन्म प्रमाण पत्र जारी
पीएम मोदी की अपील: असम, केरल और पुदुचेरी में युवाओं से रिकॉर्ड मतदान का आह्वान
होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां