सीकर में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, ग्रामीणों ने सुनी अजीब आवाजें
सीकर/जयपुर।राजस्थान में आज सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता दर्ज की गई। इसका सबसे ज्यादा असर सीकर जिले में रहा। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCFS) के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से 69 किलोमीटर दूर नॉर्थ वेस्ट साइड में धरती से 5 किलोमीटर नीचे था। सुबह करीब 6.30 बजे आए भूकंप की तीव्रता कम होने से जान-माल की हानि नहीं हुई है।
अजीबो-गरीब आवाज सुनाई देने का दावा
जानकारी के अनुसार सीकर जिले में भूकंप के झटके सबसे ज्यादा खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और उसके आसपास के एरिया में महसूस किए गए। करीब एक- दो सेकेंड तक लोगों को धरती में कंपन महसूस हुआ। पलसाना में लोगों ने बताया कि उनके घर में खिड़की-दरवाजे भी हिले थे। कुछ इलाकों में भूकंप के साथ कुछ अजीब आवाजें भी सुनाई दीं। इन एरिया के ग्रामीणों का दावा है ये आवाजें भूकंप के कारण ही आ रही थीं।
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित
AAP का बड़ा फैसला: उमरेठ विधानसभा उपचुनाव नहीं लड़ेगी पार्टी
मोदी कैबिनेट ने 1.74 लाख करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी
भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: 10 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
भारत की ऐतिहासिक छलांग: एडवांस परमाणु रिएक्टर की बड़ी उपलब्धि, पीएम मोदी ने दी बधाई