बंद कार में मिली दो भाइयों की लाश, 10 घंटे से सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी
फरीदाबाद। के पल्ला थाना क्षेत्र में देर रात कार के अंदर दो सगे भाइयों के शव मिले। नवीन नगर चौकी इलाके के अगवानपुर गांव जाने वाली सड़क पर कार खड़ी थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को खोला। कार के अंदर दोनों व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
पुलिस ने दोनों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सिविल अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतकों की पहचान कुंदन कुमार (44) और रंजन कुमार (38) के रूप में हुई। दोनों मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बड़ा भाई कुंदन कुमार सेना से रिटायर्ड बताया जा रहा है। छोटा भाई रंजन कुमार एक पैर से दिव्यांग था। दोनों फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके में साथ रह रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में दम घुटने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि कार शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे से सड़क किनारे खड़ी थी। करीब 10 घंटे से ज्यादा समय तक कार खड़ी रहने पर लोगों को शक हुआ। स्थानीय लोगों ने शक होने पर पुलिस को दी सूचना। पुलिस ने कार से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए