जदयू में एंट्री से पहले सक्रिय हुए निशांत कुमार, विधायकों के साथ बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
पटना।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सहमति के बाद आज अहले सुबह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने शनिवार की सुबह संजय झा के आवास पर श्रवण कुमार, विजय चौधरी समेत 29 विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में आगे की रणनीति पर चर्चाएं हुईं। अब तक की मिली जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार आज अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर जाएंगे, जहां वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे।
इस वजह से सीएम को करनी पड़ी आपातकालीन बैठक
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर जदयू के कार्यकर्ता काफी भड़के हुए थे। गुस्सा इतना था कि सीएम हाउस जा रहे संजय गांधी को भी कार्यकर्ताओं ने वहां से खदेड़ दिया था। इतना ही नहीं जदयू के प्रदेश कार्यालय में भी हंगामा होता रहा। मजबूरन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री आवास में विधायकों और एमएलसी की बैठक करनी पड़ी, जिसमें उन्होंने काफी दवाब देते हुए अपने नेताओं को माहौल शांत करने की अपील की। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भावुक भी हो गए थे।
महिलाओं ने इन्हें बताया जयचंद
जदयू कार्यालय में पुरुष कार्यकर्ता के साथ-साथ महिला कार्यकर्ता भी नीतीश कुमार के इस निर्णय से आक्रोशित हैं। महिला कार्यकर्ताओं ने इस बात का ठीकरा अपने ही वरीय नेताओं संजय गांधी, संजय झा, ललन सिंह और विजय चौधरी पर फोड़ा। महिला कार्यकर्ता ने कहा कि यही लोग जयचंद हैं, जिन्होंने भाजपा के इशारे पर यह खेल किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि ये भूंजा पार्टी करने वाले ही असली साजिशकर्ता हैं। इसको सभी बातों की जानकारी थी, लेकिन इनलोगों ने अपना फायदा देखते हुए पार्टी को रसातल में भेजने का काम किया है। महिला कार्यकर्ताओं ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर राज्यसभा गए तो सभी महिलाएं आत्मदाह करने पर मजबूर हो जाएंगी।
अमेरिका ने ईरान की मदद करने वाले देशों और कंपनियों पर 50% टैरिफ लागू किया
उदय प्रताप सिंह ने किसानों को उचित मूल्य देने की प्रतिबद्धता जताई
मोहन यादव का जबलपुर दौरा: किसानों के लिए बड़ी घोषणाएँ
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
बड़वानी में भूकंप के झटके, 3.6 तीव्रता से हिली धरती
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
अंबिकापुर में 'लखपति दीदी' योजना से महिलाओं को नई पहचान मिली