भूपेश बघेल का BJP पर तंज, बोले- ‘नीतीश कुमार पुराने खिलाड़ी हैं’
छत्तीसगढ़।के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है. नीतीश कुमार के इस कदम को लेकर बीजेपी पर भूपेश बघेल ने तंज कसा है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा जा रहे हैं तो उन्हें विधान परिषद के सदस्य पद से इस्तीफा देना होगा. मुख्यमंत्री बदला जाएगा. नीतीश के नेतृत्व मे चुनाव लड़े चुनाव जीते, फिर धक्का मार कर बाहर कर दिए।
बीजेपी पर कसा तंज
बीजेपी पर निशाना साधते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि ये बीजेपी की शुरू से ही रणनीति रही है. उन्होंने बिहार चुनाव के समय नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा मानने से ही इनकार कर दिया था. ये उसी समय स्पष्ट हो गया था कि ये उन्हें सीएम नहीं रहने देंगे. नीतीश कुमार भी पुराने खिलाड़ी हैं. उन्होंने दांव खेला और दसवीं बार सीएम पद भी शपथ ले ली. उन्होंने आगे कहा कि अब फिर से पीएम मोदी और शाह ने चाल चली है, उसमें नीतीश कुमार धराशायी हो गए हैं. पहले नीतीश कुमार के नाम से चुनाव लड़े, वोट लिए और फिर धक्का मारकर बाहर निकाल दिए।
राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर बोले
भूपेश बघेल ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी निशाना साधा, उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था बेहद खराब है. होली के दिन चाकूबाजी से मौत हो रही है. बदमाश पुलिस की वर्दी फाड़ रहे हैं. ये सब उस दिन है जब ड्राई डे घोषित किया गया था, अगर शराब की दुकान खुली रहती तो जाने क्या स्थिति होती. सरकार से संभाला नहीं जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि गृहमंत्री को शर्म है तो इस्तीफा दे देना चाहिए.उनसे ना कवर्धा संभल रहा है, ना ही प्रदेश. उनकी कार्य क्षमता मुझे पता है क्या कर सकता हैं? ढोल पीट-पीट कर कह रहे थे, कमिश्नर प्रणाली मे बड़ा परिवर्तन आएगा, कुछ नहीं हुआ।
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में वसुंधरा ने महिलाओं को मंच पर प्राथमिकता दी
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह