गर्मी का कहर शुरू, कई शहरों में पारा 35 पार; हीटवेव का अलर्ट
जयपुर|राजस्थान में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को प्रदेश के 15 से अधिक शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। भीलवाड़ा, अलवर, पिलानी और कोटा सहित कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले दो सप्ताह का पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी के कारण गर्मी और तेज हो सकती है। कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की भी संभावना जताई गई है। साथ ही अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण दिनभर गर्मी का असर बना रहा। उदयपुर, श्रीगंगानगर, पिलानी, फलोदी, कोटा, जोधपुर, जैसलमेर, चूरू, चित्तौड़गढ़, बीकानेर और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, जालौर, जोधपुर और फलोदी को छोड़कर राज्य के अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। वहीं अलवर, बारां, भीलवाड़ा, करौली और सिरोही में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप के साथ पश्चिमी जिलों में दिन के समय हल्की गर्म हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा अरब सागर में बने एंटी साइक्लोन के प्रभाव से अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रह सकता है। 8 से 10 मार्च के बीच प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की प्रबल संभावना जताई गई है।
ककनार घाटी के नीचे थमा लाल आतंक का शोर, अब गूंजती है बस की हॉर्न
किशोरी की मौत: पालतू कुत्ते के खरोंच को नजरअंदाज करने पर रेबीज से हताहत
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने छोला क्षेत्र में खेड़ापति हनुमान जन्मोत्सव पर की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री डॉ. यादव उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
भारत के हथियारों की दुनिया में धूम, रिकॉर्ड स्तर पर एक्सपोर्ट
Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर भगवा झंडा, पुलिस जांच में जुटी
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा