सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
नई दिल्ली|में गर्मी ने मार्च की शुरुआत से ही रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। ऐसे में बृहस्पतिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दिनभर तेज धूप के कारण लोगों ने गर्मी का अहसास किया। हालांकि, सुबह-शाम की हल्की ठंड अभी भी धीर-धीरे खत्म हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान अधिकतम तापमान 34.3 और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, रिज में 18.2 आया नगर में 18.1 और लोधी रोड में 17 और पालम में 16.1 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली का तापमान लगातार बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान करीब 31-33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16-18 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री तक अधिक रहा। आने वाले सात दिनों में पारा 6 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और तेजी से बढ़ेगी। अगले 4 दिनों के अंदर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक का उछाल आ सकता है।
मौसम रहेगा साफ, छाएंगे हल्के बादल
दिल्ली में 6 मार्च से 11 मार्च तक मौसम सामान्य रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा और न्यूनतम तापमान 15 से 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6, 7 और 8 मार्च को आसमान अधिकतर साफ रहेगा और तेज हवा नहीं चलेगी। 9 से 11 मार्च तक आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
भोपाल में बड़ी वारदात: विश्वास सारंग मंत्री के बंगले से ट्रॉफी-मेडल चोरी
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण