बसपा का ‘लखनऊ चलो’ अभियान, 15 मार्च को कांशीराम जयंती पर होगी बड़ी रैली
लखनऊ|बसपा के संस्थापक कांशीराम की 15 मार्च को 92वीं जयंती के अवसर पर राजधानी में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जमावड़ा होगा। बसपा ने कांशीराम जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए लखनऊ चलो का आह्वान किया है। इस अवसर पर लखनऊ और नोएडा में विशेष आयोजन होगा। राजधानी में यह आयोजन पुरानी जेल रोड स्थित कांशीराम स्मारक स्थल पर होगा।पार्टी कांशीराम जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दे रही है। राजधानी में होने वाले कार्यक्रम में 12 मंडलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक आएंगे, जबकि नोएडा में 6 मंडल के लोग हिस्सा लेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती राजधानी में होने वाले कार्यक्रम को संबोधित भी कर सकती हैं, हालांकि अभी इस बाबत अभी अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। वहीं दूसरी ओर पार्टी के केंद्रीय संयोजक आकाश आनंद भी 15 मार्च को राजस्थान के भरतपुर में विशाल रैली को संबोधित करेंगे।
तीन अन्य प्रत्याशियों के नाम पर भी मुहर
कांशीराम की जयंती पर बसपा सुप्रीमो कार्यकर्ताओं और समर्थकों को आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अहम संदेश देंगी। पार्टी ने जालौन की माधौगढ़ सीट से आशीष पांडेय को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इसके अलावा आजमगढ़ की दीदारगंज सीट से अबुल कैश, जौनपुर की मुंगरा बादशाहपुर सीट से विनोद मिश्रा और सहारनपुर देहात सीट से फिरोज आफताब का नाम भी तय किया जा चुका है। पार्टी द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा बाकी है। कई अन्य प्रभारियों को भी जल्द प्रत्याशी घोषित करने की कवायद जारी है। पार्टी आगामी दो माह में 50 से अधिक प्रत्याशियों के नाम घोषित करने की रणनीति पर काम कर रही है।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
भोपाल में बड़ी वारदात: विश्वास सारंग मंत्री के बंगले से ट्रॉफी-मेडल चोरी
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण