प्रदेश में थमी पछुआ हवाएं, अब बढ़ेगी गर्मी; बुंदेलखंड में पारा 35 के पार
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में मार्च के पहले ही सप्ताह से गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। दिन में तेज धूप के कारण तपिश लगातार बढ़ रही है। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को अच्छी खासी गर्मी का अहसास होने लगा है।ऊधर, बुंदेलखंड और दक्षिणी यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से पछुआ हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इसके चलते आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को बांदा, झांसी, हमीरपुर और उरई समेत बुंदेलखंड के कई इलाकों में तेज धूप के कारण गर्मी का असर साफ दिखाई दिया।आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पछुआ हवाओं की गति कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।
झांसी में पारा 36 डिग्री के पार
बृहस्पतिवार को 36.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ झांसी सर्वाधिक गर्म रहा। वहीं आगरा में 35.5 डिग्री और बांदा में 35.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल; 8 महिलाओं को फ्रैक्चर
हिंदी पत्रकारिता के 200 साल पूरे, CM योगी ने इसे समाज का आईना बताया
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
भोपाल में बड़ी वारदात: विश्वास सारंग मंत्री के बंगले से ट्रॉफी-मेडल चोरी
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण