डीजे बजाने को लेकर बढ़ा विवाद, पुलिस टीम पर पथराव; एक जवान घायल, वाहन क्षतिग्रस्त
मुंगेर। के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नया टोला दरियापुर गांव में बुधवार रात डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट होने लगी।घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया
बताया जाता है कि गांव के हसनपुर पंचायत भवन में बनाए गए कैंप में तैनात क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) के जवान भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचे थे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को शांत कराया और स्थिति सामान्य होने के बाद वापस लौटने लगी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया।
पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त
ग्रामीणों की ओर से पुलिस टीम पर पथराव किया गया। इस पथराव में मुफस्सिल थाना की 112 नंबर की पुलिस गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं पत्थर लगने से क्यूआरटी टीम के जवान प्रशांत कुमार घायल हो गए। उनके कंधे में चोट लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित करते हुए मामले को शांत कराया। घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है और मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस गांव में मौजूद लोगों को चिन्हित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
अंधेरे का फायदा उठाया
इस संबंध में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गांव में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। लेकिन जब पुलिस टीम वापस लौट रही थी, उसी दौरान कुछ लोगों ने अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस पर पथराव कर दिया।
एसपी ने बताया कि इस घटना में एक जवान घायल हुआ है, जिसका इलाज अस्पताल में कराया गया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिषेक चौबे के नेतृत्व में घायल जवान के बयान पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार