डांस पर टोका-टोकी से बवाल: ग्रेटर नोएडा की सोसायटी में होली पर गार्ड-निवासियों में लाठी-डंडे चले
ग्रेटर नोएडा|ग्रेनो वेस्ट स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में होली के दिन रंग लगाने के साथ डांस को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड द्वारा डांस कर रहे कुछ निवासियों को रोकने पर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में लाठी-डंडों तक पहुंच गई। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों पक्षों से कुल दस लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सोसायटी परिसर में होली मिलन कार्यक्रम चल रहा था। निवासी रंग-गुलाल के साथ डीजे की धुन पर नाच रहे थे। इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड ने कुछ लोगों को शोर नहीं करने के साथ अनुशासन का हवाला देते हुए टोका। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते अन्य सुरक्षा गार्ड भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की होने लगी। आरोप है कि तीन से चार सुरक्षा गार्डों ने लाठी से कुछ निवासियों की पिटाई कर दी। वहीं, निवासियों की ओर से भी हाथापाई की गई। मारपीट की यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई। जांच के बाद दोनों पक्षों से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस ने मामले में आनंद, गुड्डू कुमार मालदार, प्रकाश राय, किशन, दीपक वहीं द्वितीय पक्ष से शिव कुमार शुक्ला, छबिनाथ, मदन लाल, राकेश और अनुराग कुमार को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ शांति भंग और मारपीट से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?