मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में किशोर को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी में एक किशोर घायल हो गया। घटना देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।
वर्चस्व को लेकर किशोर को मारी गई गोली
गोली लगने से घायल किशोर की पहचान आयुष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर उसे गोली मारी गई। घायल आयुष को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
दोस्त ने युवक को फोन कर बुलाया
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शाम में आयुष को उसके एक दोस्त ने कॉल कर बुलाया था। आयुष के अनुसार, उसके दोस्त ने कहा कि कुछ विवाद हो गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां मारपीट हो रही थी। इसी दौरान एक युवक उसके पास आया और उसे गोली मारकर फरार हो गया। गोली लगते ही वह बेहोश हो गया। इसके बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में एसडीपीओ टाउन-2 बिनीता सिन्हा ने बताया कि एक किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।
राघव चड्ढा हटे राज्यसभा डिप्टी लीडर पद से, अशोक मित्तल होंगे नए डिप्टी लीडर
CM मोहन यादव का किसानों के लिए बड़ा ऐलान: कंबाइन हार्वेस्टर हुआ टोल फ्री
IPL 2026: Sameer Rizvi की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कौन? तस्वीरों ने मचाया बवाल
घर पर बनाएं बाजार जैसा सांभर मसाला, स्वाद रहेगा लाजवाब
Madhya Pradesh High Court का बड़ा फैसला, दूसरे राज्य के OBC सर्टिफिकेट पर नहीं मिलेगा आरक्षण
ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान