सड़क पर कचरा फेंकने पर अब भारी जुर्माना – ₹1 लाख तक का फ़टका
बलूरघाट: अक्सर लोग कुछ भी खाने पीने की चीजों लेकर खाते हैं और उनके रैपर या बॉक्स को सड़क पर ही फेंक देते हैं. लेकिन अब ऐसा करने पर एक लाख रुपए तक जुर्माना देना पड़ सकता है. दरअसल पश्चिम बंगाल के बलूरघाट में नगर निगम ने स्वच्छता बनाए रखने के लिए सख्त नियम बनाए है. नगर निगम ने सड़क पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ एक हजार से एक लाख रुपए तक का जुर्माना वसूले जान की बात कही है.
बलूरघाट निगग निगम की टीम के अनुसार, सड़क पर कचरा फेंकने की वजह से लोगों को परेशानी होती है. फेंका गया कचरा धीरे-धीरे बड़े ढेर में तब्दील हो जाता है. बहुत लोगों को सड़क पर चलते-चलते खाने-पीने की आदत होती है और कचरा सड़क पर फेंकने की आदत होती है. ये जमा होते-होते कचरे का पहाड़ बन जाता है. बदबू आने लगती है. इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी होती है.
कचड़े के ढेर और बदबू से परेशान लोग लगातार नगर निगम के अधिकारियों से शिकायत कर रहे थे. वहीं अब नगर निगम के फैसले पर खुशी जाहिर की है. बलूरघाट नगरपालिका इस कचरे को साफ करने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है. नगरपालिका निगरानी के लिए बलूरघाट शहर की विभिन्न सड़कों पर कैमरे लगाने की योजना बना रही है. इस कदम का उद्देश्य गैर-जिम्मेदार नागरिकों को पकड़ना है. निगरानी के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. कचरा फेंकने पर आप कैमरों में कैद हो जाएंगे. जिसके बाद पहचान कर नगर निगम की टीम आपके घर पर पहुंचेगी और भारी भरकम जुर्माना वसूलेगा.
नगरपालिका ने जानकारी दी है कि 1000 से 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. लंबे समय से फैली बदबू के कारण सड़क पर चलते समय नाक ढकनी पड़ती थी. स्थानीय निवासी भी इस पहल से खुश हैं. उनका मानना है कि अब से कोई भी कचरा फेंकने से पहले दो बार सोचेगा.
फास्ट-ट्रैक कोर्ट पर अमित शाह का समर्थन, आंदोलन को लेकर विपक्ष को दी नसीहत
15 हजार क्लर्कों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बेसिक पे बढ़ाने का आदेश जारी
पहले टी20 से पहले कप्तान श्रेयस अय्यर का बड़ा मंत्र, खिलाड़ियों से कहा- बेखौफ खेलो
भारत से मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे ने बदली टीम, आखिरी वक्त पर लिया बड़ा फैसला
मध्यप्रदेश को मिलेगी नई पहचान, ग्वालियर में आकार लेगा पहला टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन
खेलों की ओर बढ़ेंगे युवा, चंडीगढ़ में दो महीने के अभियान का प्रशासक ने किया शुभारंभ
शेयर बाजार में कमाई का मौका! इन 5 स्टॉक्स पर मोतीलाल ओसवाल ने जताया भरोसा
NEET विवाद पर नितिन नवीन का बड़ा बयान, बोले- विपक्ष के हर सवाल का देंगे जवाब
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर फूटा लोगों का गुस्सा, शताब्दीपुरम पुलिस छावनी में तब्दील
'ड्रग्स केस में फंसा दूंगा' कहने वाले पुलिसकर्मी पर गिरी गाज, किया गया सस्पेंड