आरोपियों ने बच्चे को बंधक बनाकर की पिटाई, मानवता हुई शर्मसार
करनाल। मॉडल टाउन एरिया में एक दुकानदार ने 12 साल के बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। बच्चे को दुकान के आसपास के इलाके में घुमाया गया। जानकारी पर मां पहुंची तो बच्चा बाथरूम में बंद था। मां ने उसे बाहर निकाला। मामले में सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी गई। घटना मॉडल टाउन चौकी इलाके की बताते हुए वहां जाने के लिए कहा गया। मॉडल टाउन चौकी पर देर रात तक शिकायत नहीं की गई थी। मॉडल टाउन एरिया में रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह मॉडल टाउन की ही एक दुकान में काम करती है।
पीड़ित मां ने लगाए ये आरोप
शनिवार को उसकी तबीयत खराब थी इसलिए वह काम पर नहीं जा सकी। दुकानदार उनके 12 वर्षीय बेटे को काम करवाने के लिए ले जाने लगा। महिला ने कहा कि उन्होंने बेटे को लेकर जाने से मना किया लेकिन दुकानदार जबरन उसे ले गया। वहां बेटे की पिटाई की और बाथरूम में बंद रखा। उन्हें जब इस बारे में सूचना मिली तो वह दुकानदार के पास पहुंचीं। इस दौरान बच्चे ने छुड़ाने की अपील की। महिला के अनुसार, उन्होंने काफी देर तक दुकानदार के सामने बेटे को छोड़ने के लिए मिन्नतें की। इसके बाद उसने बच्चे को छोड़ा। महिला का कहना है कि दुकान पर काम करने वाले अन्य लोगों ने भी बेटे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। मामले को लेकर दुकानदार ने कहा कि बच्चे ने दुकान में चोरी की थी। उसे पकड़ा तो उन्हें गालियां देने लगा। बच्चे ने दुकान पर हंगामा भी किया। इसी कारण उन्होंने गुस्से में बच्चे की पिटाई की और सिर मुंडवा दिया। महिला की ओर से सेक्टर-13 चौकी में शिकायत दी गई। मामला मॉडल टाउन चौकी के अंतर्गत आता है। उनको मॉडल टाउन चौकी भेज दिया गया। मॉडल टाउन चौकी पुलिस प्रभारी गीता ने कहा कि अभी तक उनके पास परिवार की ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है। अगर कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव