तिहाड़ में बंद गैंगस्टरों पर सख्ती की तैयारी, नियम होंगे कड़े
नई दिल्ली|राजधानी में हो रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों की नकेल कसने की तैयारी कर ली है। कई मामलों की जांच में खुलासा हुआ है कि तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टरों के इशारे पर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और गैंगवार जैसे मामलों की साजिश रची जा रही है।दिल्ली पुलिस गैंगस्टरों के संपर्क में रहने वाले गुर्गों के जरिए इनपर निगरानी बढ़ा दी है। तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर से मिलने वाले और उनके संपर्क में रहने वाले गैंग के सदस्यों की कुंडली खंगाली जा रही है। साथ ही जेल परिसर के नियमों को सख्त किए जा रहे हैं।राजधानी दिल्ली में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। जांच में सामने आया है कि कई गंभीर वारदातों की साजिशें तिहाड़ जेल के अंदर से रची जा रही हैं। जेल में बंद गैंगस्टर हत्या, रंगदारी, फायरिंग और गैंगवार जैसे मामलों की साजिश रचते हैं और बाहर मौजूद उनके गुर्गे वारदात को अंजाम देते हैं। हाल में रोहिणी में जितेंद्र उर्फ गोगी गैंग के बदमाश साहिल की हत्या हुई। मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो नाबालिगों को पकड़ा। जांच में पता चला कि दोनों सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए प्रभावित होकर टिल्लू ताजपुरिया गैंग से जुड़े और जेल में बंद टिल्लू गैंग के गैंगस्टरों ने उन्हें पैसे और संरक्षण का वादा कर उनसे वारदात को अंजाम दिलवाया।इतना ही नहीं फिल्म निदेशक रोहित शेट्टी के घर पर गोलीबारी की जांच में तिहाड़ में बंद गोलू पंडित के शामिल होने की बात सामने आई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि उसने विष्णु कुशवाहा के जरिए शूटर दीपक और अन्य लड़कों को इस अपराध के लिए तैयार किया। शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई सीधे दीपक और उसके साथियों के संपर्क में आए और उन्हें काम के बदले मोटी रकम देने का लालच दिया।पुलिस और जेल प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए विशेष अभियान शुरू किया है। जेल परिसर में औचक तलाशी अभियान चलाकर कई संदिग्ध वस्तुएं बरामद की गईं है। अधिकारियों का दावा है कि सीसीटीवी निगरानी बढ़ाई गई है|जेल में बंद गैंगस्टरों और बाहर मौजूद उनके गुर्गों के गठजोड़ को तोड़ने के लिए पहल की जा रही है, गैंगस्टरों से मिलने और उनके संपर्क में रहने वालों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है, साथ ही जेल परिसर में भी नियमों को सख्त कर इनपर नकेल कसी जा रही है।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव