एमपी में 2 मार्च को नहीं होगी बस हड़ताल, सीएम से बैठक के बाद बड़ा फैसला
भोपाल|2 मार्च को प्रस्तावित बस हड़ताल अब नहीं होगी. मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद बस ऑपरेटरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी है. मध्य प्रदेश बस ऑनर एसोसिएशन के महामंत्री जय कुमार जैन ने बताया कि बैठक में यह तय किया गया कि परिवहन विभाग से जुड़े दोनों विवादित राजपत्रों को फिलहाल सस्पेंड करते हुए होल्ड पर रखा जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय के बाद बस ऑपरेटरों द्वारा घोषित 2 मार्च की हड़ताल समाप्त की जाती है|
बस संचालन यथावत रहेगा
एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि मध्य प्रदेश में यात्री बसों का संचालन बिना किसी परिवर्तन के सामान्य रूप से जारी रहेगा. यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी. वहीं होली के चलते ट्रेनों में पहले से लंबी वेटिंग की स्थिति बनी हुई है, ऐसे में बस हड़ताल टलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा करते सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- सबके हितों की रक्षा करेंगे|
क्या बोले सीएम मोहन यादव?
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश के हर ग्रामीण अंचल तक यात्रियों को सुगम आवागमन की सुविधा मिले, इसलिए हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं. इस लक्ष्य के लिए हम कटिबद्ध हैं. सबके हितों की रक्षा हो और लोक परिवहन सेवा भी निर्बाध रूप से चलती रहे, यही हमारा ध्येय है. सीएम ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा|
पहले राष्ट्रीयकरण और परमिट नीति पर था विवाद
बस ऑपरेटरों ने परिवहन विभाग की नीतियों, विशेषकर मार्गों के राष्ट्रीयकरण और परमिट व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई थी. इसी के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया गया था. अब सरकार द्वारा विवादित राजपत्र होल्ड किए जाने के बाद फिलहाल टकराव टल गया है. आगे की रणनीति पर बस ऑपरेटर और शासन स्तर पर चर्चा जारी रहने की संभावना है|
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर
बालोद में असर दिखा रही प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना