राजस्थान के बालोतरा जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत
बालोतरा। राजस्थान के बालोतरा जिले के सरवड़ी गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्लीपर बस आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और चीख-पुकार मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्लीपर बस और ट्रेलर के बीच हुई यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बस का ड्राइवर साइड वाला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। हादसे के बाद बस की खिड़कियों और क्षतिग्रस्त हिस्से से यात्रियों के शव लटके दिखाई दिए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों का दिल दहल गया। हादसे में 6 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखकर मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात बाधित हो गया। हादसे में जान गंवाने वाले 5 लोगों की पहचान नरपत (50) निवासी चितलवाना (जालोर), नगाराम (38) निवासी सायला (जालोर), अनुषा (22) निवासी दांता (जालोर), शिवराज (3) और युवराज (6) पुत्र धारूराम निवासी बागोड़ा (जालोर) के रूप में हुई है। शिवराज और युवराज सगे भाई थे।
राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन
अवैध लकड़ी परिवहन पर वन विकास निगम की बड़ी कार्रवाई
मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा
विश्व कप के रण में मध्यप्रदेश का गौरव: हॉकी इंडिया की विश्व कप टीम में हॉकी अकादमी के एसोसिएट खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद का चयन
मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई
स्वस्थ पशुधन, समृद्ध किसान: मुंगेली में 582 शिविरों से बदली पशुपालन की तस्वीर