राजधानी की रफ्तार को मिलेगी नई दिशा, दुरुस्त होगी यातायात व्यवस्था
नई दिल्ली|लुटियंस की दिल्ली से एयरपोर्ट और धौलाकुंआ की दूरी कम होगी। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से आरआर अस्पताल (एयरपोर्ट के नजदीक, दिल्ली कैंट में) तक अंडरग्राउंड सुरंग या एलिवेटेड रोड बनेगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर भारी जाम देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) को सुरंग या एलिवेटेड रोड बनाने का यह प्रस्ताव दिया है। इसके साथ ही नक्शा भी भेजा है। एनडीएमसी चीफ इंजीनियर राज शेखर ने बताया कि इस प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नई दिल्ली रेंज के पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि नई दिल्ली से धौला-एयरपोर्ट-पश्चिमी दिल्ली जाने वाले मार्गों सरदार पटेल, मार्ग, रिज रोड व शांति पथ मार्ग पर ट्रैफिक के बढ़ते काफी दबाव है। इसे देखते हुए पूर्व में भेजे गए प्रस्ताव के बावत एनडीएमसी को रिमांइडर भेजा गया है। इस प्रस्ताव में तालकटोरा स्टेडियम से आरआर अस्पताल तक सुरंग या एलिवेटेड रोड बनाने का प्रस्ताव व उसका नक्शा दिया गया है। ये सुरंग या रोड करीब 5.5 किलोमीटर लंबी होगी। उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि उपराज्यपाल के आदेश पर प्रस्ताव तैयार किया गया है। मेट्रो से एयरपोर्ट 22 किलोमीटर है। टैक्सी से एयरपोर्ट पहुंचने में करीब 30 से 35 मिनट लगते हैं। पीक हावर्स में भारी जाम की वजह से नई दिल्ली से एयरपोर्ट जाने में 75 मिनट तक लग जाते हैं।
तीन रोड पर ज्यादा दबाव
1. रिज रोड
नई दिल्ली और मध्य दिल्ली जाने का ये प्रमुख मार्ग है। हालांकि इस मार्ग पर एक-दो कम समय वाली रेड लाइट ही हैंं। मगर वाहनों का बढ़ता दबाव के चलते पीक आवर्स में यहां वाहनों की लंबी लाइनें लग जाती है। ऐसे में धौला कुंआ व एयरपोर्ट पहुंचने में बहुत समय लगता है।
2. शांति पथ
नई दिल्ली से एंबेसी इलाके से हुए धौला व मोती बाग होते हुए एयरपोर्ट जाने का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग पर अक्सर सुबह-शाम के समय जाम रहता है। इस कारण इस मार्ग से भी काफी समय लगता है।
3. सरदार पटेल मार्ग
नई दिल्ली से तीन मूर्ति व सरदार पटेल मार्ग होते हुए धौला कुंआ व एयरपोर्ट जाने का प्रमुख, सीधा व अहम रास्ता है। इस मार्ग पर धौला कुंआ तक तीन रेड लाइट पड़ती हैं। बाकी खुला रास्ता है। शाम के बाद तो यहां अक्सर जाम लगता है। इस मार्ग से तीन से चार किमी जाने पर एक घंटे तक समय लगता है। इसके अलावा इस मार्ग एयरपोर्ट से आने-जाने के लिए अक्सर वीआईपी रूट लगता है।
Bengal Elections 2026: AIMIM ने जारी की 12 प्रत्याशियों की सूची, देखें किसे कहां से टिकट मिला
राघव चड्ढा का दावा: “मैं खामोश करवाया गया हूं, पर हारा नहीं हूं”
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
रीवा से मुंबई के लिए रोज चलेगी स्पेशल ट्रेन
भारत-पाक के बीच ‘ट्रैक-2’ वार्ता जारी, कतर में हुई अहम मुलाकात
घंटों टीवी देखना सेहत के लिए खतरनाक, जानें नुकसान
Fakhar Zaman को बड़ा झटका, PSL में दो मैच का बैन बरकरार
राजस्थान यूनिवर्सिटी में सियासी घमासान, RSS को घेरने की तैयारी में NSUI
क्या बंगाल बन रहा ‘बांग्लादेश’? घुसपैठियों के मुद्दे पर BJP की चुनौती ममता के सामने
विटामिन E की कमी को ऐसे करें पूरा, जानें कौन से फल खाएं