AI Summit Protest: कुबेर मीणा पांच दिन की कस्टडी में, भूदेव शर्मा की हिरासत दो दिन बढ़ी
नई दिल्ली। एआई समिट प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीणा की पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। कोर्ट ने भूदेव शर्मा की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें आधी रात को जज के घर पर पेश किया गया। वहीं, कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बेल दे दी है। पुलिस ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया। दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे। अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदारी वाले इस हाई-प्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट में इस तरह के प्रदर्शन से रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में लिया गया और जगह से दूर ले जाया गया।
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान
Lalit Modi ने साधा निशाना, संजीव गोयनका पर लगाए आरोप