All India Trinamool Congress ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, मेनका गुरुस्वामी का नाम सूची में
देश में 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव होने हैं, जिसके लिए सभी दलों ने तैयारियां शुरू कर दीं और अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर रहीं. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने भी अपने 4 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. बंगाल में 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं. टीएमसी ने राज्यसभा के लिए LGBTQ से लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री तक को उम्मीदवार बनाया है. यहां जानें सभी उम्मीदवारों के बारे में|TMC ने जिन 4 उम्मीदवारों को राज्यसभा की टिकट दी है. उसमें सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी, पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो, पूर्व बंगाल डीजीपी राजीव कुमार और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मलिक का नाम शामिल है. राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद दो नाम मेनका गुरुस्वामी और कोयल मलिक काफी चर्चा में हैं|
कौन हैं सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी?
मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की सीनियर वकील हैं. इन्होंने सेक्शन 377 के केस को लड़ने के बाद सुर्खियां बटोरी थीं. साल 2018 के इस चर्चित केस में मेनका ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी. इस केस में मेनका ने समलैंगिक संबंधों को अपराध की श्रेणी से बाहर लाने में सफलता हासिल की थी. इसके अलावा मेनका राइट टू एजुकेशन और सलवा जुडुम जैसे केस लड़ चुकी हैं. 2019 में Times मैग्जीन ने देश की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में मेनका का नाम शामिल किया था. अगर टीएमसी की ओर से मेनका राज्यसभा सांसद चुनी जाती हैं, तो ये देश की पहली LGBTQ सांसद बनेंगी|
कौन हैं कोयल मलिक?
कोयल मलिक बंगाली फिल्म इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस हैं. इसके साथ ही वह सोशल वर्कर भी हैं, जो बच्चों और विधवाओं के लिए काम करती हैं. हालांकि, उनके परिवार में कोई भी राजनीति से ताल्लुख नहीं रखता है. वह अपने परिवार में अकेली और पहली ऐसी सदस्य हैं, जिन्होंने राजनीति में कदम रखा है. कोयल को ‘टॉली क्वीन’ भी कहा जाता है. उन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर फैंस को काफी इंप्रेस किया है. कोयल की शादी साल 2013 में हुई थी, जिनसे 1 बेटा और 1 बेटी हैं|
पूर्व डीजीपी और पूर्व केंद्रीय मंत्री को भी मिला टिकट
टीएमसी ने राज्यसभा का टिकट पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और पूर्व बंगाल डीजीपी राजीव कुमार को भी दिया है. पूर्व डीजीपी काफी लंबे समय तक राज्य प्रशासन के कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. प्रदेश की अच्छी-खासी समझ और पकड़ रखते हैं. तो वहीं बाबुल सुप्रियो वर्तमान में भी टीएमसी सरकार में राज्य मंत्री हैं. टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो को टिकट देकर सबको हैरान कर दिया|
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान
Madhya Pradesh High Court की सख्ती, डॉक्टर को रिश्वत मामले में फटकार
Ahilyanagar के तालाब में डूबे 3 बच्चे, एक का शव मिला; दो की तलाश जारी
दोस्त की हत्या कर शव घर में दबाया, फिर भूत के डर से आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: अमित शाह ने ममता सरकार के खिलाफ 14 आरोपों की चार्जशीट जारी की