बिहार में कॉलेज मैदान से अधेड़ का शव मिलने से सनसनी
मुजफ्फरपुर। जिले में एलएस कॉलेज के मैदान में एक अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना विश्विद्यालय थाना क्षेत्र के एलएस कॉलेज मैदान की है। सुबह प्रतिदिन की तरह लोग दौड़ और अभ्यास के लिए मैदान में पहुंचे थे। इसी दौरान मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा गया। जानकारी फैलते ही छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
पुलिस और FSL टीम ने शुरू की जांच
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार, विश्विद्यालय थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की बारीकी से जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
शव के पास मिला पत्र और जहर
जांच के दौरान शव के पास कुछ टेबलेट बरामद हुए, जिन्हें जहर बताया जा रहा है। इसके अलावा मृतक के पास से एक पत्र भी मिला है, जिसमें ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा हुआ है। साथ ही एक टर्मिनेशन लेटर भी बरामद होने की बात सामने आई है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान के लिए मृतक की तस्वीर सर्कुलेट कर रही है।
स्थानीय लोगों ने दी जानकारी
स्थानीय निवासी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि वह प्रतिदिन अपनी बेटी के साथ दौड़ के लिए मैदान आते हैं। आज जब वे पहुंचे तो देखा कि बीच मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक जैकेट और चप्पल पहने हुए था और उसका एक हाथ बगल की ओर था। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पुलिस ने पहचान के प्रयास तेज किए
एसडीपीओ टाउन वन सुरेश कुमार ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि कॉलेज मैदान के बीच में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसके पास से ‘तनी हनी जयश्री’ लिखा पत्र और जहर की टेबलेट मिली है। FSL टीम को जांच के लिए बुलाया गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और आगे की कार्रवाई जारी है।
2 अप्रैल 2026 राशिफल: किस पर बरसेगी किस्मत, किसे भुगतनी पड़ सकती हैं चुनौतियां
पीएम आवास योजना से बना ग्वालिन के सपनों का आशियाना
मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही
शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मायावती लखनऊ से चुनावी शंखनाद करेंगी, BSP के सामने चुनौती का पहाड़
हर घर नल-जल से बिराजपाली के ग्रामीणों को कठिनाईयों से मिली निजात
21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव