अरावली की वादियों में शाही अंदाज, आज विजय-रश्मिका लेंगे सात फेरे
झीलों की नगरी उदयपुर| में आज अरावली की हसीन वादियों के बीच साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना सात फेरे लेंगे। शहनाइयों की मधुर धुन और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दोनों दक्षिण भारतीय रीति-रिवाजों से विवाह बंधन में बंधेंगे।शादी समारोह का आयोजन उदयपुर के आलीशान होटल ‘मोमेंट्स एकाया’ में किया गया है। बुधवार को दक्षिण भारत से विशेष पंडितों का दल यहां पहुंच चुका था। गुरुवार को तय मुहूर्त में पारंपरिक विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न होंगे।
हल्दी-मेहंदी की रस्में संपन्न
बुधवार को हल्दी और मेहंदी की रस्में पारंपरिक अंदाज में आयोजित की गईं। रश्मिका मंदाना ने हल्दी समारोह की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कीं। एक तस्वीर में कार में बैठे दो डॉग्स का पोस्टर नजर आया, जिसने इस जोड़ी के डॉग लवर होने की झलक दी। रश्मिका कर्नाटक के कोडवा समुदाय से ताल्लुक रखती हैं, जबकि विजय देवरकोंडा तेलुगु हिंदू परिवार से आते हैं। ऐसे में विवाह की रस्में दक्षिण भारतीय परंपराओं के अनुसार संपन्न की जा रही हैं।
खास मेहमानों की मौजूदगी
समारोह को बेहद निजी रखा गया है। केवल करीबी दोस्त और परिवारजन ही शामिल हुए हैं। मेहमानों में राहुल रविंद्रन, संदीप रेड्डी वंगा, आशिका रंगनाथ, थारून भास्कर, ईसा रेब्बा और स्टाइलिस्ट श्रव्या वर्मा शामिल हैं। सभी मेहमान हल्दी और मेहंदी समारोह में भी नजर आए। शादी में ‘नो फोन पॉलिसी’ लागू की गई है, ताकि निजी पलों की गोपनीयता बनी रहे। दूल्हा-दुल्हन 23 फरवरी को उदयपुर पहुंच गए थे। 23 और 24 फरवरी को प्री-वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें करीबी दोस्तों ने जमकर जश्न मनाया।
उदयपुर बना सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन
उदयपुर पिछले कुछ वर्षों में सेलेब्रिटी वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में खास पहचान बना चुका है। इससे पहले भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ने भी यहां शाही अंदाज में विवाह समारोह आयोजित किया था। अरावली की पहाड़ियों और शाही ठाठ-बाट के बीच आज एक और चर्चित जोड़ी वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने जा रही है, जिसकी गूंज फिल्म जगत में सुनाई दे रही है।
प्रियंका गांधी का बड़ा आरोप: LDF ने BJP से किया अंदरूनी समझौता
जयराम ठाकुर का तीखा हमला—हिमाचल से कांग्रेस का ‘बीज’ खत्म कर देंगे
भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार