छह करोड़ की हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार, परिवार पर भी तस्करी के आरोप
दिल्ली| पुलिस की अपराध शाखा ने मादक पदार्थों की तस्करी करने में शामिल रहे युवक दिलशाद गार्डन, दिल्ली निवासी इमरान उर्फ शेर खान (23) को 1.022 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6 करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने हेराेइन कहां से आई और इसकी खेप किस को जानी थी उसकी पहचान कर ली है।अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजीव कुमार यादव ने बताया कि आरोपी युवक की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आपराधिक प्रवृति की रही है। उसके पिता, माता व भाई भी मादक पदार्थो की तस्करी में शामिल रहे हैं। आरोपी की मां हिस्ट्रीशीटर है और एनडीपीएस के पांच मामलों में शामिल रही हैं। वह अभी प्रिवेंटिव प्रोविजन के तहत (दिल्ली से बाहर) है। पिता के खिलाफ एनडीपीएस का एक मामला दर्ज है।बड़ा भाई गीता कॉलोनी थाने मेें दर्ज एनडीपीएस केस में ज्यूडिशियल कस्टडी में है। जांच से पता चलता है कि पूरा परिवार ट्रांस-यमुना रेंज में गैर-कानूनी नशीले पदार्थों के धंधे में शामिल रहा है। आरोपी इमरान को शाखा की एएनटीएफ में तैनात इंस्पेक्टर राकेश दुहन, हवलदार सिकंदर, देवेंद्र व महिला हवलदार नीतू की टीम ने 20 फरवरी को सेंट्रल पार्क के पास, दिलशाद गार्डन से गिरफ्तार किया है।उसकी स्कूटी के बाईं ओर के हैंडल से एक भारी पॉलीथीन बैग लटका हुआ देखा गया। चेक करने पर, भूरे और क्रीम रंग के पाउडर वाले दो सफेद पॉलीथीन पैकेट मिले। लगातार पूछताछ करने पर, आरोपी ने माना कि वह चीज़ स्मैक (हेरोइन) थी और वह उसे डिलीवर करने जा रहा था।गाजियाबाद, यूपी सप्लाई करने जा रहा था पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन रघुवीर नगर, दिल्ली के रहने वाले एक सोर्स से खरीदी गई थी और गिरफ्तारी के समय इसे नंद ग्राम गाजियाबाद, यूपी के एक रिसीवर को सप्लाई करने जा रहा था। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए टेक्निकल सर्विलांस और आगे की रेड चल रही है।
RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया
चरित्र पर शक बना हत्या की वजह, पति ने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला
एमपी नगर में ट्रैफिक सिस्टम फेल, रोजाना जाम से लोग परेशान
शादी में डांस करते युवक की अचानक मौत, खुशी का माहौल मातम में बदला
मौसम का रुख बदला: केदारनाथ और यमुनोत्री में बर्फ़बारी, ठिठुरन बढ़ी
अंबिकापुर में 'लखपति दीदी' योजना से महिलाओं को नई पहचान मिली
सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
गैस नहीं, बिजली से पकता है खाना—नई तकनीक का कमाल