फरवरी में ही तपने लगा राजस्थान, कई जिलों में पारा 36 डिग्री के पार
जयपुर। राजस्थान में इस बार समय से पहले ही भीषण गर्मी की आहट महसूस होने लगी है। अभी फरवरी का महीना भी पूरा नहीं हुआ है और प्रदेश में तेज गर्मी ने दस्तक दे दी है। आमतौर पर अप्रैल के अंत तक जैसा तापमान रहता है, वैसा इस बार मार्च के पहले सप्ताह में ही देखने को मिल सकता है। राजस्थान के पश्चिमी हिस्से से अब सर्दी लगभग विदा हो चुकी है। राज्य में गर्मी का दौर शुरू हो गया है और दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचने लगा है।अधिकांश जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह, खासकर होली के आसपास, गर्मी और तेज हो सकती है। बताया जा रहा है कि एंटीसाइक्लोन बनने और पश्चिमी राजस्थान से हीटवेव चलने की स्थिति में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
कई जिलों में बादल, लेकिन दिन में तेज धूप
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप निकली। जयपुर, अलवर और उदयपुर सहित कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल जरूर छाए रहे। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बाड़मेर में 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में तेज गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हुई।
जयपुर में भी बढ़ा पारा
राजधानी जयपुर में दिन के समय हल्के बादल रहे, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में गर्मी के साथ हल्की उमस भी महसूस की गई। यहां सुबह और शाम की ठंडक भी कम हो गई है। न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है।
रात का तापमान भी ऊपर
राज्य में अब सुबह-शाम की ठंड लगभग समाप्त हो चुकी है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज हो रहा है। मंगलवार रात सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान बीकानेर में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
वायरल सेलिब्रेशन पर पहली बार बोले वैभव सूर्यवंशी, आखिर किसे दिया था संदेश?
दिल्ली-हरियाणा यात्रियों को राहत, सोनीपत से कश्मीरी गेट तक दौड़ेंगी ई-बसें
यरुशलम हत्याकांड: फ्लैट में मिला भारतीय मजदूर का शव, जांच में जुटी पुलिस
NEET मुद्दे पर सियासत तेज, प्रियंका चतुर्वेदी ने मांगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
दूसरों की किस्मत बताने वाली अन्ना खुद नहीं जान पाईं अपना भविष्य, पावर बैंक ब्लास्ट में झुलसीं
विपक्ष के विरोध से नहीं चली कार्यवाही, दोनों सदनों में मचा घमासान
खर्च की रफ्तार पर CAG की चिंता, 93 हजार करोड़ रुपये का रिकॉर्ड अधूरा