Rajasthan के स्कूलों में 28 फरवरी को मनाया जाएगा Maharana Pratap राज्यारोहण दिवस
जयपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। शिविरा पंचांग में 28 फरवरी 2026 को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाने का पूर्व से ही उल्लेख है, ताकि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिल सके। इसी क्रम में शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 5, 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को प्रभावित किए बिना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 28 फरवरी को प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में कक्षा 3, 4, 6, 7, 9 और 11 के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। आयोजन इस प्रकार किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों पर कोई प्रभाव न पड़े।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले के दौरान स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से विद्यालयों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाने की मांग की थी। मंत्री ने इस मांग से सहमति जताते हुए इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद अब विभागीय आदेश जारी किए गए हैं।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, सरकार से बातचीत कल फिर होगी
अस्पताल की बदहाल व्यवस्था उजागर, महिला आयोग अध्यक्ष ने अफसरों को लगाई फटकार
जेपी अस्पताल में हंगामा, 21 कर्मचारियों की बर्खास्तगी के बाद आत्मदाह की चेतावनी
रात में घर लौट रहे कारोबारी की सड़क हादसे में मौत, ट्राले से भिड़ी कार
चीन-फिलीपींस समुद्री विवाद फिर सुर्खियों में, वॉटर कैनन घटना पर दुनिया की नजर
भारत स्काउट्स-गाइड्स के निपुण टेस्टिंग कैंप का शुभारंभ, प्रतिभागियों में उत्साह
दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, जंतर-मंतर क्षेत्र में इंटरनेट सेवा पर रोक और 17 मेट्रो स्टेशन बंद
दर्दनाक हादसा: बेकाबू पिकअप ने परिवार को रौंदा, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम
राहुल के प्रदर्शन को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील
जबरा फैन ने कर दी ऐसी हरकत, काजल अग्रवाल ने शेयर किया हैरान कर देने वाला अनुभव