तिल्दा-नेवरा में ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत कार्रवाई, अवैध शराब मामले में दो गिरफ्तार
Tilda Nevra Police Action: थाना तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण) पुलिस ने “ऑपरेशन निश्चय” के अंतर्गत अवैध शराब के परिवहन और बिक्री के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूर्व में दर्ज अप.क्र. 40/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण की जांच के दौरान मिली अहम जानकारी के आधार पर की गई।
पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी 2026 को नगर पालिका गार्डन के पीछे तिल्दा क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम ने बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी पर सवार दो संदिग्ध युवकों को देखा। स्कूटी में रखी दो बोरियों में अवैध शराब होने की आशंका पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया।
पुलिस को देखकर दोनों युवक स्कूटी और शराब छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में 60 पौवा देशी मसाला शराब और बिना नंबर की स्कूटी जब्त की गई। जांच के दौरान परिवहन विभाग से प्राप्त जानकारी में स्कूटी का पंजीयन क्रमांक CG 04 QD 4895 सामने आया।
वाहन के पंजीकृत स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने एक साथी के साथ अवैध शराब परिवहन कर बिक्री के उद्देश्य से ले जाने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर पुलिस ने देवेन्द्र साहू (19 वर्ष), निवासी मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर और दुर्गेश देवदास (24 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 03 नेवरा, जिला रायपुर को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन निश्चय” के तहत अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा