दर्दनाक सड़क हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत
आरंग : सड़क हादसा ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में हुए इस भीषण दुर्घटना में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसा आरंग थाना क्षेत्र के पास नदी मोड़ के समीप हुआ। मृतकों की पहचान हर्ष देवांगन, राहुल देवांगन और थानू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों युवक आरंग से महासमुंद किसी काम से गए थे। वापसी के दौरान उनकी टाटा विस्टा कार तेज रफ्तार में रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सभी की उम्र 20 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में कार की तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।
आरंग सड़क हादसा के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। अपनों को इस हालत में देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई जारी है।
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत
तुर्की को अमेरिका का संदेश, रूसी मिसाइल सिस्टम हटाने के बाद ही सुधरेंगे रिश्ते
आइंस्टीन के सिद्धांत पर फिर लगी मुहर, 100 साल बाद मिली नई वैज्ञानिक पुष्टि
30 जुलाई मतदान से पहले भाजपा का फुल दमखम, दतिया में निकलेगा CM मोहन यादव का रोड शो