30 हजार घूस कांड: चैनपुर थाना प्रभारी की जमानत खारिज
Jharkhand Police News: गुमला जिले से बड़ी खबर सामने आई है। चैनपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी शैलेश कुमार की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। उन्हें 30 हजार रुपये रिश्वत लेते एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
मामला 21 जनवरी 2026 का है, जब Anti Corruption Bureau की टीम ने कार्रवाई करते हुए शैलेश कुमार को कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ा। इसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। 27 जनवरी को आरोपी ने विशेष अदालत में जमानत की अर्जी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने मामले की गंभीरता और प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता जयपाल नायक ने एसीबी से संपर्क कर आरोप लगाया था कि थाना प्रभारी निजी आवास निर्माण से जुड़े ईंट पकाने की अनुमति के बदले रिश्वत मांग रहे थे। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि के संकेत मिलने पर एसीबी ने जाल बिछाया और योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की।
चौंकाने वाली बात यह है कि शैलेश कुमार ने चैनपुर थाना का पदभार संभालने के महज चार दिन बाद ही यह विवाद खड़ा हो गया। इस घटना ने विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
बाबर आजम की वापसी रही नाकाम, वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान मुश्किल में
Meesho Share Price: मोतीलाल ओसवाल बुलिश, Buy के साथ शुरू किया कवरेज; बुल केस में 81% तक उछाल की जताई उम्मीद
सस्ते और खतरनाक हथियारों का खतरा, पेट्रोल बम को लेकर पुलिस अलर्ट
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
पुलिस प्रशासन को लेकर जीतू पटवारी का तीखा बयान, 'नई कांग्रेस' वाले बयान पर बढ़ा विवाद
मोहना एलिवेटेड रोड को लेकर सख्ती, PWD ने तय की डेडलाइन; दिसंबर तक पूरा होगा काम
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान