झारखंड : रांची में थमने वाला है चुनावी शोर, प्रशासन ने कसी कमर; जानें मतदान और मतगणना का पूरा शेड्यूल
झारखंड : राजधानी में Ranchi Nagar Nigam Chunav को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्म है। महापौर और पार्षद प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जोरदार प्रचार कर रहे हैं। हालांकि अब चुनाव प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 फरवरी को प्रचार पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद प्रशासनिक गतिविधियां और तेज होंगी।
21 और 22 फरवरी को राजधानी के फुटबॉल स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसकी व्यापक तैयारी कर ली है। मतदान कर्मियों को ईवीएम, आवश्यक सामग्री, सुरक्षा और परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की रूपरेखा तैयार है।
वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था
मोरहाबादी मैदान स्थित वाहन कोषांग में चुनाव कार्य के लिए वाहनों को अधिग्रहित कर लिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मतदान दलों और ईवीएम की सुरक्षित ढुलाई के लिए पर्याप्त संख्या में वाहन उपलब्ध हैं। सभी वाहनों की सूची तैयार कर सेक्टर के अनुसार आवंटन किया जा रहा है, ताकि प्रक्रिया में कोई बाधा न आए।
53 वार्डों में 909 मतदान केंद्र
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त Manjunath Bhajantri ने बताया कि Ranchi Nagar Nigam Chunav के तहत 53 वार्डों में कुल 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 254 सामान्य, 507 संवेदनशील और 128 अति संवेदनशील बूथ शामिल हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे।
करीब 4000 पुलिसकर्मियों को चुनाव ड्यूटी में लगाया जाएगा, ताकि मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। प्रशासन पूरी तैयारी के साथ निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
KKR के खिलाफ जीत के इरादे से उतरेगी CSK, प्लेइंग XI पर सबकी नजर
राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, कई तहसीलों से अधिकारियों के तबादले से प्रशासन में हलचल
TMC सांसद सायनी घोष कौन हैं? चुनाव प्रचार में गानों को लेकर क्यों मचा है विवाद, BJP ने लगाए तुष्टीकरण के आरोप
IPL 2026 में डुप्लेसिस का बड़ा बयान, MI को दी रणनीति बदलने की सलाह
हाजीपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
15 साल बाद वाम मोर्चा की राह पर ममता बनर्जी, एंटी इनकंबेंसी से बचने के लिए बड़ा राजनीतिक दांव
हरीश रावत का बड़ा बयान: “हां मैं तांत्रिक हूं, मैं घमंडी हूं”, जानें पूरा मामला