Firozpur में फिरोजपुर फीडर नहरबंदी के खिलाफ किसानों का चक्काजाम
श्रीगंगानगर| राजस्थान-पंजाब के श्रीगंगानगर में फिरोजपुर फीडर के रिकंस्ट्रक्शन के लिए 21 जनवरी से शुरू हुई नहरबंदी के 32 दिन बीत चुके हैं, लेकिन किसानों को एक दिन भी 1500 क्यूसेक पानी नहीं मिला। इस पर नाराज किसानों ने सीसी हैड और फूसेवाला टोल प्लाजा पर चक्काजाम कर दिया। किसान सड़क के बीच में धरना देकर बैठ गए और नारेबाजी कर रहे हैं। चक्काजाम के कारण श्रीगंगानगर जाने वाला हाइवे पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं|
किसानों की शिकायत
किसानों ने कहा कि अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुरानी बीकानेर कैनाल के जरिए खखां हैड पर रोजाना 1500 क्यूसेक पानी उपलब्ध करवाने का वादा किया था, लेकिन अब तक एक भी दिन इतनी मात्रा में पानी नहीं पहुंचा। इससे गंगनहर क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है और रबी फसलों पर संकट मंडरा रहा है।
नहरबंदी जल्द खत्म होने वाली
नहरबंदी 25 फरवरी को खत्म होने वाली है, यानी अब केवल कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन वादे के मुताबिक पानी नहीं मिलने से किसानों की तीन-तीन सिंचाई बारियां पिट चुकी हैं। फरवरी में तापमान औसत से ज्यादा रहने और पानी की कमी से फसलें प्रभावित हो रही हैं। यदि नहरबंदी खत्म होने के बाद भी बीकानेर कैनाल को पूरा पानी नहीं मिला, तो गंगनहर क्षेत्र में फसलें तबाह हो सकती हैं। किसान संगठन अब बड़े आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा