उदयपुर से ऋषिकेश के बीच होली स्पेशल ट्रेन की सौगात
उदयपुर| होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। भारी भीड़ और लंबी वेटिंग को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने उदयपुर से योग नगरी ऋषिकेश के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे मेवाड़ और आसपास के जिलों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 09610 योग नगरी ऋषिकेश-उदयपुर सिटी स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। यह ट्रेन शाम 5:55 बजे ऋषिकेश से प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 3:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन कुल 5-5 फेरे लगाएगी। यह स्पेशल ट्रेन राणा प्रतापनगर, मावली, फतेहनगर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, मांडल, विजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, शामली, रामपुर मनिहारान, टपरी जंक्शन, रुड़की और हरिद्वार सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 5 स्लीपर कोच, 4 जनरल कोच, 1 पावरकार और 1 गार्ड कोच शामिल हैं। होली के अवसर पर उत्तराखंड, हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए यह स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर टिकट बुक कराने और यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी की पुष्टि करने की अपील की है।
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
दिल्ली की भागदौड़ से ब्रेक लें, कुछ घंटों की दूरी पर हैं ये शानदार टूरिस्ट स्पॉट
बार-बार हो रही सर्दी-जुकाम की परेशानी? ट्राई करें ये आसान घरेलू काढ़ा