आपसी दुश्मनी या अनसुलझे विवाद… पेट्रोल छिड़ककर युवक को जिंदा जलाया, वारदात सुन कांप उठी रूह
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। कई घंटों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला खरसिया चौकी इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चपले गांव निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 फरवरी की रात वह मौहापाली से अपने घर लौट रहा था। सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। पहले कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई। अगली सुबह राहगीरों ने उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अधिक जलने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने गांव के ही दो युवकों पर इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल गठित किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव