ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
इंदौर, मध्य प्रदेश: पलासिया थाना क्षेत्र में व्यापारी के साथ हुई लूट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को इस मामले में दो पुलिसकर्मियों सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों सिपाही मनोज मालवीय और अविनाश चंद्रवंशी ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर ट्रेडिंग कारोबारी से लूट की और करीब 4000 USDT अपने दोस्त के खाते में ट्रांसफर करवाई।
इस मामले में डीसीपी जोन 2 ने दोनों सिपाही को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। फिलहाल ये दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। पलासिया थाना पुलिस मामले की जांच जारी रखे हुए है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से नकदी बरामद की गई, जिसे अदालत में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता अब्दुल फहद की रिपोर्ट पर एसीपी तुषार सिंह ने आरोपियों सोहेल और नावेद के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया। जांच के दौरान पुलिसकर्मी मनोज और अविनाश की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने नावेद को पुलिस रिमांड पर भेजा, जबकि सोहेल, मनोज और अविनाश को न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से कारोबारी से लूटी गई लगभग 2 लाख रुपये की राशि भी जब्त की है। इस मामले में आरोपियों के परिवार वालों को भी जानकारी दी गई है।
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर