रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
रायपुर में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए रायपुर पुलिस कार्रवाई लगातार जारी है। रायपुर कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत डीसीपी के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बैजनाथपारा क्षेत्र में देर रात घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कदम उठाए हैं। इस कार्रवाई के बाद इलाके में निगरानी और गश्त बढ़ा दी गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पहले भी बैजनाथपारा में शटर की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था। उस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों और खरीददारों पर वैधानिक कार्रवाई की गई थी। इसके बाद से रात्रिकालीन गश्त और सख्ती और बढ़ा दी गई।
13 फरवरी 2026 की रात थाना सिटी कोतवाली, Raipur की टीम गश्त पर थी। इस दौरान कुछ लोग संदिग्ध हालत में घूमते मिले। पुलिस को आशंका थी कि इनकी गतिविधियों से लोक शांति भंग हो सकती है। स्थिति को देखते हुए तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत शेख रियाज (49), विकास निषाद (20), धीरज टंडन (19) और राजेश साहू (44) के खिलाफ इस्तगासा तैयार किया गया। चारों को सक्षम न्यायालय में पेश किया गया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर
करीब 150 मीटर लम्बे सुरंग में अवैध कोयला खनन पर सख्ती, सेंट्रल फ्लाइंग स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई
पीएमश्री हेली सेवा के रूप में ओरछा के लिए शुरू की गई पुष्पक विमान की व्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव