छह लोगों को लैंबॉर्गिनी से रौंदने वाला शिवम 90 घंटे बाद पकड़ाया, कराया जाएगा मेडिकल
कानपुर। कानपुर में छह लोगों को लैंबॉर्गिनी से रौंदने वाला शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों की माने तो 90 घंटे के बाद कानपुर पुलिस कमिश्नर के नेतृत्व में स्पेशल टीम ने लैंबॉर्गिनी कार चलाने वाले शिवम को गिरफ्तार कर लिया है। अब मेडिकल कराने के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कानपुर में रविवार रात को तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने तेज रफ्तार लैंबॉर्गिनी कार से सड़क पर जा रहे राहगीरों को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में छह लोग घायल भी हो गए थे, जिसके बाद में पुलिस ने इस मामले में शिवम मिश्रा का नाम एफआईआर में जोड़ा। यह घटना शहर के पॉश इलाके ग्वालटोली की ‘वीआईपी रोड’ पर हुई थी। चश्मदीदों ने बताया था कि कार ने पहले एक ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी और फिर सड़क किनारे खड़ी बाइक से जा टकराई, जिससे बाइक सवार करीब 10 फुट तक हवा में उछल गया।
कानपुर में चर्चित हिट एंड रन के मामले में ड्राइवर मोहन बुधवार को कोर्ट पहुंचा था। उसने अपने वकीलों के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था। इस मामले पर शासकीय व्यवस्था ने अपना पक्ष रखा है तो वही ड्राइवर मोहन का कहना था कि वही गाड़ी चला रहा था। अचानक गाड़ी में कुछ प्रॉब्लम हुई, जिसकी वजह से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई, लेकिन पुलिस रिकॉर्ड में नाम न होने से कोर्ट ने आत्मसमर्पण स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने ड्राइवर मोहन की याचिका निरस्त कर दी और कहा था कि पुलिस की रिपोर्ट में मोहन वांछित नहीं है। इसके साथ ही गाड़ी रिलीज करने की एप्लीकेशन पर कोर्ट ने पुलिस से टेक्निकल मुआयना कर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है।
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव