शादी के कार्ड पर सांसद हनुमान बेनीवाल की फोटो, मुख्य अतिथि बताने पर मचा बवाल
नागौर|राजनीतिक पार्टियों के समर्थक अपने नेता के प्रचार के लिए अक्सर एक से एक नया तरीका अपनाते हैं। कभी उनके लिए लोगों से उलझ जाते हैं तो कभी उनके नाम का टैटू शरीर पर बनवा लेते हैं। लेकिन नागौर में एक व्यक्ति ने अपने शादी में नागौर के सांसद और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की फोटो शादी के कार्ड पर छपवा दिया है। शादी के कार्ड में यह भी लिखा कि शादी के कार्यक्रम में हनुमान बेनिवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
'जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं'
नागौर जिले के रायधनु गांव में लेगा परिवार द्वारा छपवाए गए शादी के निमंत्रण पत्र पर सांसद हनुमान बेनीवाल की तस्वीर के साथ लिखा गया है. 'जो तूफानों में पलते हैं, वही दुनिया बदलते हैं।' यह शादी कार्ड जसनाथ प्रिंटिंग पॉइंट, कृषि मंडी चौराया, नागौर द्वारा डिजाइन किया गया है। कार्ड की अनोखी डिजाइन और उस पर नेता की तस्वीर ने इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
क्या कह रहे राजनीतिक विश्लेषक?
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घटनाक्रम हनुमान बेनीवाल की जमीनी पकड़ और आमजन के बीच उनके मजबूत जुड़ाव को दर्शाता है। समर्थकों के बीच बेनीवाल को लेकर जो भावनात्मक जुड़ाव देखने को मिल रहा है, वह अब राजनीतिक समर्थन से आगे बढ़कर सामाजिक पहचान का रूप लेता नजर आ रहा है।
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली
नगरीय निकायों की वित्तीय स्थिति पर मंथन
छात्रावासों तथा आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव