उदयपुर में 27 सीआई के तबादले
उदयपुर| जिले में पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। एसपी योगेश गोयल ने गुरुवार देर रात 27 पुलिस निरीक्षकों (सीआई) के तबादलों के आदेश जारी किए। ये वर्ष 2026 के पहले सीआई स्तर के तबादले हैं।
इनको मिली नई जिम्मेदारी
आदेशों के अनुसार बड़गांव थाने के सीआई पूरणसिंह राजपुरोहित को प्रतापनगर थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हिरणमगरी थाने में पदस्थ सीआई भरत योगी को सुखेर थाने में लगाया गया है, जबकि सुखेर से सीआई रविन्द्र सिंह चारण को हिरणमगरी स्थानांतरित किया गया है। इसी क्रम में अंबामाता थाना सीआई मुकेश सोनी को डबोक, डबोक सीआई हुकमसिंह को कानोड़ तथा खेरवाड़ा सीआई दलपसिंह को अंबामाता थाने का प्रभार दिया गया है। प्रतापनगर सीआई राजेन्द्रसिंह चारण को गोवर्धन विलास थाने में पदस्थ किया गया है।
ग्रामीण थाने के सीआई को शहर के थाने में नियुक्त नहीं
पुलिस विभाग के अनुसार, 5 थानाधिकारियों को शहर से शहर के थानों में, 1 को शहर से ग्रामीण क्षेत्र में और 2 को ग्रामीण से ग्रामीण थानों में लगाया गया है। पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे 5 सीआई को शहर और 11 को ग्रामीण थानों में तैनाती दी गई है। इसके अलावा 2 सीआई को पुलिस लाइन से थानों में तथा 1 सीआई को लाइन में भेजा गया है। इस सूची में किसी भी ग्रामीण थाने के सीआई को सीधे शहर के थाने में नियुक्त नहीं किया गया है।
इन थानों में नई तैनाती
सीआई पूनाराम को वल्लभनगर, कर्मवीर सिंह को घंटाघर, किताब देवी को बड़गांव, गजवीर सिंह को सवीना, गोपाल नाथ को नाई, अनिता वर्मा को महिला थाना, तेजु सिंह को कुराबड़, कानाराम को सायरा, राजेश कुमार को कोटड़ा, भागीरथ बुंदेला को पानरवा, निर्मल कुमार को मांडवा, हेमंत अहारी को ऋषभदेव, सुरेश विश्नोई को खेरोदा, मुकेश कुमार को भींडर, सुरेन्द्र सिंह को घासा, टीना सोलंकी को यातायात थाना और राजूदेवी को हाथीपोल थाने में नियुक्त किया गया है। एसपी कार्यालय के अनुसार इन तबादलों का उद्देश्य पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी और सुदृढ़ बनाना है।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा