‘आजादी से काम नहीं कर सकती…’ क्रिस्टिन स्टीवर्ट ने अमेरिका छोड़ने का बनाया मन, ट्रंप शासन पर कसा तंज
फिल्म 'ट्विलाइट’ फेम एक्ट्रेस क्रिस्टिन स्टीवर्ट हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि वह बतौर फिल्ममेकर, एक्ट्रेस अमेरिका में सहज महसूस नहीं करती हैं। साथ ही अमेरिका का राजनीतिक माहौल भी उनको पसंद नहीं है। वह ट्रंप प्रशासन और उसकी नीतियों पर भी खुलकर बात कर चुकी हैं।
अमेरिका में आजादी से काम नहीं कर पा रहीं क्रिस्टिन
‘द टाइम्स ऑफ लंदन’ से हालिया बातचीत में क्रिस्टिन स्टीवर्ट ने कहा कि वह अब अमेरिका में क्रिएटिव तौर पर सुरक्षित महसूस नहीं करती है। साथ ही वह अब यहां सहज महसूस नहीं करती हैं। जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या वह खुद को अमेरिका में रहते हुए आगे देखती हैं। इस पर उनका जवाब था, ‘शायद नहीं।’ वह आगे कहती हैं, ‘मैं यहां आजादी से काम नहीं कर सकती हूं।’
ट्रंप की नीतियों से नाराज एक्ट्रेस
अपने इंटरव्यू में क्रिस्टिन स्टीवर्ट ने ट्रंप की नीतियों को लेकर नाराजगी जाहिर की। वह कहती हैं, ‘ट्रंप के राज में सच्चाई पूरी तरह से टूट रही है।’ इसी इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि अब अमेरिका में क्रिएटिव फ्रीडम खत्म हो रही है। इस बात का उन्हें दुख है। जहां तक अमेरिका छोड़कर दूसरी जगह बसने का सवाल है तो वह यूरोप जाना का मन बना रही हैं। दरअसल, जिस तरह की क्रिएटिव फ्रीडम क्रिस्टिन को चाहिए, वह उन्हें यूरोप में मिल सकती है। साथ ही वह काफी समय से इंडिपेंडेंट सिनेमा और इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं।
राहुल गांधी का बड़ा बयान: 'कॉकरोच आंदोलन' के बाद छात्रों पर हिंसा को लेकर सरकार पर निशाना
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शरद पवार का बड़ा दावा, बोले- 'PM से बातचीत के बाद बदला घटनाक्रम'
'फोन छूने पर बेरहमी से पीटते थे', नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों के साथ हुआ खौफनाक खेल
जिस सरकार ने कहा- इस्तीफे नहीं होते, उसी में 12 साल में कई बड़े नेताओं ने छोड़ा पद
दमिश्क हाईवे पर मौत का सफर: बस दुर्घटना में 35 यात्रियों की दर्दनाक मौत
RPSC स्कूल लेक्चरर भर्ती 2022 पर सवाल, फाइनल आंसर-की में बदलाव के आरोप
राजस्थान में छात्रों का आंदोलन तेज, धर्मेंद्र प्रधान के बाद अब इस मंत्री के इस्तीफे की मांग
रालोद में अंदरूनी कलह खुलकर आई सामने, 10 पदाधिकारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा