लखनऊ में बारिश से बढ़ी ठंड, गलन ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
लखनऊ|यूपी की राजधानी लखनऊ में मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश ने बुधवार की सुबह भी भिगो दी। बुधवार की सुबह जहां बारिश के साथ हुई वहीं गलन भरी ठंड भी बढ़ गई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, आईएमडी ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में इस सप्ताह अधिक वर्षा होने की संभावना है। लखनऊ में रात भर बारिश हुई, जिससे कई स्थानों पर जलभराव हो गया। तेज हवाओंने गलन भरी सर्दी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को लखनऊ और यूपी के कई हिस्सों में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। साथ ही तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने बताया कि शाम/रात होते-होते आसमान में आंशिक बादल छा जाएंगे और बिजली गिरने के साथ-साथ तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक लखनऊ में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है और दिन के समय आसमान साफ रहेगा।
UP Weather: बारिश के बाद आज से मौसम बदलने का अलर्ट, गलन बढ़ेगी फिर कोहरा छाएगा
बुधवार को लखनऊ में आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए रहे और गरज के साथ बारिश हुई। अगले 24 घंटों में हल्का कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की आशंका है। बादलों के छाए रहने और बारिश के कारण आज का दिन ठंडा है। दिन के समय तापमान सामान्य रहने के बावजूद, बादल छाए रहने और नमी के कारण हवा में ठंडक महसूस होगी। हवा आज 26 किमी प्रति घंटे से चल रही है। इन तेज हवाओं से ठंड और बढ़ सकती है और मौसम कभी-कभी अस्थिर महसूस हो सकता है।
अमिताभ बच्चन ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- ICU ब्लॉग का गलत मतलब निकाला गया
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
NEET मुद्दे पर सरकार का बड़ा ऐलान, संसद में चर्चा के लिए तैयार; पीएम का सख्त संदेश
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
जयपुर मेट्रो फेज-2 की आज होगी नई शुरुआत, सीएम करेंगे शिलान्यास