2 अनार और 4 बीमार...WPL 2026 के प्लेऑफ्स की रेस हुई रोमांचक, इस एक टीम ने किया है क्वालीफाई
वुमेंस प्रीमियर लीग यानी डब्ल्यूपीएल के 2026 के सीजन के आखिरी 3 लीग मैच बाकी हैं। बावजूद इसके अभी तक सिर्फ एक ही टीम ने प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई किया है। एक कहावत है कि एक अनार दो बीमार, लेकिन डब्ल्यूपीएल में इस कहावत को डबल कर दिया जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां दो अनार और चार बीमार नजर आते हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि डब्ल्यूपीएल के चौथे सीजन के प्लेऑफ्स के 2 पायदान खाली हैं और इनके लिए चार टीमें दावेदार हैं।गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को मंगलवार को रोमांचक मुकाबले में मात दी और प्लेऑफ्स के करीब टीम पहुंच गई। पॉइंट्स टेबल में गुजरात की टीम ने फिर से नंबर 2 की कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। मुंबई इंडियंस को तीसरे नंबर पर खिसकना पड़ा है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए राह कठिन हो गई है, जो सात में से अब 4 मैच हार गई है। दिल्ली कैपिटल्स को दो मुकाबलों में इस सीजन गुजरात जायंट्स ने हरा दिया है। हैरानी की बात ये है कि एक मैच में दिल्ली की टीम 4 रन से और अब 3 रन के अंतर से मैच हारी है। ये हार दिल्ली की टीम को चुभ सकती हैं।पॉइंट्स टेबल की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी 7 मैचों में 5 मैच जीतने के बाद 10 अंक हासिल कर चुकी है और पहले ही प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करने में सफल हो गई है। दूसरे पायदान पर अब गुजरात जायंट्स है, जो 7 में से 4 मुकाबले जीत चुकी है। एक पैर उसका अब प्लेऑफ्स की रेस में है। तीसरे पायदान पर अब मुंबई इंडियंस है, जो 7 में से 3 मुकाबले जीते हैं। इतने ही मुकाबले 7 मैचों में से दिल्ली कैपिटल्स ने जीते हैं, जो चौथे नंबर पर है, लेकिन नेट रन रेट दिल्ली का अच्छा नहीं है। यूपी वॉरियर्स 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से दो मैच ही जीती है। 4 अंकों के साथ यूपी की टीम सबसे आखिरी पायदान पर है। अगर टीम एक भी मुकाबला हारी तो फिर प्लेऑफ्स में पहुंचने के रास्ते बंद हो सकते हैं।
महज 18 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा, 'गॉडजिला एक्स कॉन्ग' एक्ट्रेस केली हॉटल का निधन
शारदा नदी का जलस्तर बढ़ते ही लखीमपुर खीरी में बाढ़ का संकट, कई गांवों का संपर्क कटा
T20 सीरीज से पहले पिच का पूरा विश्लेषण, हरारे में बल्लेबाजों या स्पिनर्स में किसका रहेगा दबदबा?
संसद परिसर में काले कपड़ों में विपक्ष का विरोध, सरकार पर साधा निशाना
NEET विवाद के बीच सीएम थलपति की मांग, परीक्षा प्रणाली समाप्त करने की अपील
बालेन शाह का बड़ा यू-टर्न, भारत-चीन राजदूतों से बातचीत के लिए दिखाई सहमति
मध्य प्रदेश विधानसभा में NEET मुद्दे पर प्रदर्शन, कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रदर्शन के बीच शबाना आजमी की तबीयत बिगड़ने से मची हलचल, सामने आया एक्ट्रेस का बयान
फिर गरमाया 103 अपात्र कर्मचारियों का मामला, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी उठे सवाल