महाकाल मंदिर गर्भगृह प्रवेश मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मंगलवार को सुनवाई
उज्जैन। महाकाल मंदिर गर्भगृह प्रवेश का मामला सर्वोच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) पहुंचा, उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश जिसमें जिला कलेक्टर को गर्भगृह प्रवेश हेतु अनुमति के लिए बाध्य माना था, जिस आदेश को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है. अधिवक्ता चर्चित शास्त्री द्वारा बताया गया कि वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन के माध्यम से सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को बाबा महाकाल के गर्भगृह में प्रवेश हेतु समान व्यवस्था करने के लिए याचिका लगाई गई है. इस याचिका पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई प्रस्तावित है।
सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका
अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने बताया कि उच्च न्यायालय द्वारा व्यक्तिगत आहत बताकर व जिला कलेक्टर द्वारा मंदिर व्यवस्था तय करना बताकर याचिका निरस्त की गई थी, जिसको सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है. अधिवक्ता चर्चित शास्त्री ने बताया कि देश के विभिन्न मंदिरों में सभी व्यक्तियों को गर्भगृह में प्रवेश कर अपने आराध्य भगवान शिव को जल अर्पित करने की प्रथा युगों-युगों से चली आ रही है।
आमजन के साथ हो रहा भेदभाव
महाकाल मंदिर प्रशासन द्वारा व्यक्ति विशेषों को गर्भगृह में प्रवेश कराया जा रहा है, आमजन के साथ मंदिर प्रशासन लगातार भेदभाव कर रहा है. उक्त याचिका जनता के हितों की रक्षा हेतु लगाई गई है, जिस पर मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत व जस्टिस जॉय माल्या बागची की डबल बेंच में सुनवाई होगी।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार