शंकराचार्य अपमान और UGC नियमों के विरोध में PCS अफसर का इस्तीफा, मचा हड़कंप
बरेली |माघ मेले में शंकराचार्य के अपमान और यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस अचानक उठाए गए कदम से प्रशासनिक और राजनीतिक हलके में हड़कंप मच गया है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के ब्राह्मण बटुक शिष्यों के साथ कथित रूप से चोटी और शिखा पकड़कर मारपीट की गई। अलंकार अग्निहोत्री ने इसे सनातन परंपरा, संत समाज और ब्राह्मण समाज के आत्मसम्मान पर सीधा हमला बताया है। उन्होंने इसे ब्राह्मणों के अपमान से जोड़ते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।
UGC के विरोध में सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट
इस्तीफा देने से पहले, आज दोपहर अलंकार अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर एक विवादित और आक्रामक पोस्ट साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने यूजीसी (UGC) के फैसले का विरोध करते हुए "काला कानून वापस लो" और "बॉयकॉट बीजेपी" (Boycott BJP) जैसे नारों का इस्तेमाल किया। उनकी यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गई, जिसके बाद उनके इस्तीफे की खबर ने सबको चौंका दिया।
शंकराचार्य क्यों लिख रहे? अविमुक्तेश्वरानंद को नोटिस, 24 घंटे में जवाब मांगा गया
प्रशासनिक हलकों में मची खलबली
एक कार्यरत सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा सीधे तौर पर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना और इस्तीफा देना बेहद दुर्लभ मामला माना जा रहा है। अलंकार अग्निहोत्री की छवि एक सख्त अधिकारी की रही है, लेकिन समाज विशेष के प्रति उनके झुकाव और अब इस खुली बगावत ने शासन को भी अलर्ट मोड पर ला दिया है।
दो बड़े निंदनीय घटनाक्रम
सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में दो निंदनीय घटनाक्रम हुए हैं। पहला प्रयागराज में माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बटुक ब्राह्मणों को चोटी खींच-खीचकर मारा गया है। स्थानीय प्रशासन ने जो भी किया बहुत ही निंदनीय थी। इसके बाद भी उन अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ब्राह्मणों के लिए उनकी चोटी का बहुत महत्व होता है। एक ब्राह्मण अधिकारियों होने के कारण यह मेरे लिए भी अपमान वाली बात है। मैंने देखा कि बटुक ब्राह्मणों को चोटी से घसीट-घसीट कर मारा जा रहा है।दूसरा जो केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी रेगूलेशन 13 जनवरी को प्रकाशित किया गया है, उसमें सामान्य वर्ग को अपराधी मानते हुए वर्ग विशेष के लिए जो प्रावधान दिए गए हैं वह बहुत ही निंदनीय हैं। इस यूजीसी रेगूलेशन से सामान्य वर्ग खासकर ब्राह्मण समाज में बहुत ही रोष है। जिस तरह के यह नियम हैं, उसे लेकर आने वाले समय में देश में आतंरिक संकट, खींचातानी, फर्जी शिकायतें बढ़ जाएंगी। हमारे बेटे-बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है।
नर्मदा परिसर सुहागी में चोरी की वारदात, अमरनाथ गई महिला के घर से लाखों का सामान गायब
QR कोड के जरिए टैक्स चोरी का शक, GST विभाग की बड़ी कार्रवाई
क्या है मामला? कल्याण बनर्जी के निलंबन की वजह और आरोप जानिए
रफ्तार का कहर: पठानकोट में बस ने चार को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में लगाई आग
युवाओं के भविष्य पर सचिन की बड़ी चिंता, कहा- देश गंभीर संकट की ओर बढ़ सकता है
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
रीवा कलेक्टर का सख्त अंदाज, वेंडर को लगाई फटकार; बोले- 'वो गाली दे रही, तुम...'
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार