बेडमिंटन महिला व टेबल टेनिस पुरुष टीम उपविजेता
जयपुर । कोटा जिले में कार्मिक विभाग, राजस्थान सरकार, जयपुर के तत्वावधान में आयोजित 6वीं राजस्थान राज्य अन्तरजिला सिविल सेवा टेनिस, 8वीं बेडमिंटन एवं 4वीं टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की बेडमिंटन महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। टीम की कप्तानी डॉ. कोमल सिंह सोलंकी (प्रवर्तन निरीक्षक) ने की। टीम में सुश्री जान्हवी राठौड़ (विशेष शिक्षक एल-1), सुश्री पूजा कुमारी प्रसाद (शा.शि.), सुश्री आकांक्षा खण्डेल (शा.शि.) शामिल रहीं।इसी प्रकार टेबल टेनिस पुरुष टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। टीम के कप्तान देवेन्द्र सिंह सारंगदेवोत (शा.शि.) रहे। टीम में रविन्द्र सिंह शेखावत (अध्यापक), संजय शर्मा (समूह अनुदेशक), लक्ष्मण सिंह चौहान (अध्यापक), डॉ. नागेन्द्र सिंह (एसओ), ओमप्रकाश चौधरी (अध्यापक), गजेन्द्र सिंह चौहान (अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी) शामिल थे, जबकि टीम मैनेजर की भूमिका गजेन्द्र सिंह चौहान ने निभाई। जिला कलक्टर कार्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि उदयपुर दल के लौटने पर विजेता ट्रॉफी जिला कलक्टर नमित मेहता तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर को सौंपकर सम्मानित किया गया।
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण