उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस व राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भव्य आयोजन
हाथरस। 77वें उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस थीम– विकसित उत्तर प्रदेश, विकसित भारत के अवसर पर सेठ फूचचंद बागला महाविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस का संयुक्त आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबीता सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, जिलाधिकारी अतुल वत्स, पुलिस अधीक्षक चिंरजीव नाथ सिन्हा व मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित द्वारा राधा-कृष्ण प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम उत्तर प्रदेश रखा गया था और 2018 से यह दिवस प्रतिवर्ष मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के विकास के बिना भारत का विकास संभव नहीं है, इसी उद्देश्य से इस वर्ष की थीम विकसित उत्तर प्रदेश–विकसित भारत रखी गई है। उन्होंने हाथरस की हींग और रबड़ी को जनपद की पहचान बताया। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां समाज की धरोहर हैं और उन्हें अवसर मिलने पर वे हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। विधायकों ने उत्तर प्रदेश दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, औद्योगिक कॉरिडोर और ओडीओपी जैसी योजनाओं से विकास को नई गति मिली है। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां, श्रीअन्न मेला, आयुष्मान व आधार कैंप, रंगोली व सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गईं। इस दौरान प्रगतिशील किसानों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, मेधावी छात्राओं, अधिकारियों व कर्मचारियों सहित विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र व सामग्री वितरित कर सम्मानित किया गया। अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, मीडिया कर्मी और बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहा।.
राशिफल 3 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार
औजार खरीदी अनुदान योजना- विदिशा के श्रमिक देवेंद्र शर्मा को ₹5000 की सहायता, कार्य में बढ़ी दक्षता
चारधाम यात्रा: 9.67 लाख सिलिंडरों की मांग, रोजाना 6000+ सप्लाई के साथ सरकार अलर्ट पर
अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई ने वर्ष 2025-26 में दिखाया मास्टर क्लास प्रदर्शन
वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से आबाद
सर्वाधिक परिवारो को रोजगार, सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार सहित सर्वाधिक दिव्यांगजनों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्टेट हैंगर परिसर स्थित हनुमान मंदिर में किया नमन
मंत्री रह चुके और विधायक शामिल, मध्य प्रदेश बीजेपी ने घोषित किए नए प्रदेश प्रवक्ता
धर्म नगरी वाराणसी में महान शासक विक्रमादित्य के जीवन चरित्र मंचन तैयारी पूर्ण